नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के दौरान कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति केवल नीतियों या योजनाओं से नहीं, बल्कि उसमें कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति के समर्पण और मेहनत से संभव होती है। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान के विकास में सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और बागवानी कर्मचारी सहित सभी का योगदान समान रूप से महत्वपूर्ण होता है।
कुलपति ने कर्मचारियों संग मनाई दिवाली
यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के दौरान कुलपति ने सफाई, सुरक्षा और बागवानी कर्मचारियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को शाल और मिठाई देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान सौहार्द, समानता और टीम भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।
वाईस चांसलर ने दी शुभकामनाएं
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हर कर्मचारी विश्वविद्यालय की रीढ़ है। शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ-साथ सफाई, सुरक्षा और बागवानी कर्मी भी हमारे संस्थान के अभिन्न अंग हैं। किसी भी कार्य की सफलता में इनका योगदान अवश्य रहता है।‘
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस मौके पर कॉलेजों के डीन प्रो. बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी और सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दीप जलाकर और मिठाई वितरित कर उत्सव का आनंद लिया।
- इसको भी पढ़ें: DUSU सयुक्त सचिव दीपिका झा ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़
कार्यकर्म का समापन
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के हर सदस्य के योगदान को सम्मान देना था। प्रो. योगेश सिंह ने आगरे कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सामूहिक भावना में है, जो इसे देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में बनाए रखती है।



