राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने ठोक दी ताल

राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ हाजीपुर से समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

Share This Article:

वैशाली:  बिहार चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ बुधवार की दोपहर करीब 1:20 बजे हाजीपुर से समाहरणालय परिसर में पहुंचे। यहां राघोपुर सीट के लिए नामांकन भरने के दौरान उनके साथ उनके माता-पिता के अलावा बहन मीसा भारती भी मौजूद रहीं। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव साल 2015 और 2020 में जीत दर्जकर चुके हैं। इस बार भी अगर वह जीत दर्ज करने में सफल होते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी।

नामांकन में समर्थकों का हुजूम उमड़ा

नामांकन के दौरान तेजस्वी यादव के समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। पार्टी की ओर से वह इकलौता ऐसा चेहरा हैं जो न केवल अपने दल बल्कि सहयोगी दलों के बीच भी सबसेअधिक लोकप्रिय हैं। राजद के साथ ही घटक दलों के सभी उम्मीदवार हर हाल में तेजस्वी यादव को अपने विस क्षेत्र में चुनावी सभाएं कराना चाह रहे हैं। महागठबंधन के अगुआ होनेके कारण तेजस्वी के चुनाव प्रचार की रणनीति ऐसी बनाई जा रही है कि नेता प्रतिपक्ष अधिकतम विधानसभा में जाकर अपनी पार्टी और घटक दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग सकें।

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल नहीं

अभी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर उलझन नहीं सुलझी है। कांग्रेस चुनाव में 60 से ज्यादा सीटें मांग
रही है। राजद 55 सीटें देनेके लिए राजी है। इस बीच महागठबंधन में शामिल दल अपने कुछ प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी
बांट रहेहैं।

राजद के राजद के वैशाली जिले के तेजस्वी यादव के साथ दो और प्रत्याशी को टिकट मिला है। लालू परिवार के खास माने जाने वाले महुआ विधायक मुकेश रोशन को भी टिकट मिला है। वही महुआ विधायक आज ही अपना नामांकन महुआ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.