नवरात्रि अष्टमी पर सूर्य मन्दिर का ध्वज आरोहण

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज का आरोहण किया गया। भगवा रंग के इस ध्वज पर 'ऊं' अंकित है।

Share This Article:

अयोध्या। नवरात्रि अष्टमी पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज का आरोहण किया गया। भगवा रंग के इस ध्वज पर ‘ऊं’ अंकित है। मन्दिर के प्रवेश द्वार से बाएं परकोटा के नैऋत्य कोण पर स्थित सूर्य मन्दिर के उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे ध्वज दंड पर 9 फिट तीन इंच लंबाई (लहर) वाले ध्वज की चौड़ाई ( लपेट) चार फिट सात इंच है।


ध्वजारोहण समारोह में महंथ वैदेही वल्लभ शरण महाराज बावन मंदिर, महंथ देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज दशरथ महल, महंथ रामचरणदास रंग महल, जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य महाराज अशर्फी भवन, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, महंत रामानुजशरण ब्रह्मचारी सीताकांत सदन, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा, गोपाल नागरकट्टे, एसपी सुरक्षा राम जन्मभूमि बलरामाचारी दुबे, राजकुमार दास अधिकारी श्री राम वल्लभा कुंज, जगदीश आफले, तीर्थ क्षेत्र भवन सह प्रभारी प्रद्युम्न सिंह आदि सम्मिलित रहे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.