आंध्र प्रदेश में डंपर से टकराकर बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास एक निजी यात्री बस और डंपर के बीच हुई भीषण भिड़ंत के बाद बस में अचानक आग लग गई।

Share This Article:

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास एक निजी यात्री बस और डंपर के बीच हुई भीषण भिड़ंत के बाद बस में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से बस में सवार 13 यात्रियों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर 13 मौतों की पुष्टि की है।

तड़के 6 बजे काल बनी रफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘हरिकृष्णा ट्रैवल्स’ की यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 6:00 बजे रायवरम के पास सामने से आ रहे डंपर से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दमकल विभाग की टीमों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

35 यात्री थे सवार, 22 घायल अस्पताल में भर्ती

मरकापुरम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी. हर्षवर्धन राजू ने बताया कि हादसे के वक्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे। डंपर चालक सहित 22 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजे) की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.