बारिश के बीच उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे

मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। सामान्यतः मानसून को पूरे देश में पहुंचने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस वर्ष यह 36 दिनों में ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। सामान्यतः मानसून को पूरे देश में पहुंचने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस वर्ष यह 36 दिनों में ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून की सक्रियता कुछ धीमी पड़ सकती है।

गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब एक हजार यात्री फंस गए हैं। राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग भी चट्टानें गिरने से बंद हो गया है, जबकि हरिद्वार में कई सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया।

यूपी में बारिश से 10 की मौत

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 69 शहरों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में एक पुरानी मस्जिद की दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई, जबकि हरदोई में दो बहनें नदी में बह गईं।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। धौलपुर में एक मकान ढहने से छह लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में कच्चा मकान गिरने से माता-पिता और उनका बच्चा मलबे में दब गए। लगातार बारिश के कारण राज्य में छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कई अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.