पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केजरीवाल ने मांगी मदद

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने सभी दलों व सरकारों से राजनीति से उपर उठकर पंजाब के लोगों की मदद करने का आहवान किया।

Share This Article:

नई दिल्ली : पंजाब में बाढ़ की वजह से मची तबाही के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब देश की सभी राजनीतिक पार्टियों, केंद्र व राज्य सरकारों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप के सभी सांसद व विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि सभी को राजनीति से उपर उठकर पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करने का आहवान किया है।

वीडियो संदेश जारी किया

केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने कहा है कि पंजाब सिर्फ देश का एक राज्य नहीं है बल्कि ये हिंदुस्तान की एक मजबूत ढाल है और जब भी कोई विदेशी हमलावर, भारत की ओर बढ़ा तो पंजाब ने पहला वार अपनी छाती पर झेला। आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वालों में भी पंजाब के लोग सबसे आगे रहे हैं।

हर मौके पर पंजाब आगे

केजरीवाल ने कहा कि जब भारत में अन्न की कमी हुई और ये डर हुआ कि लोगों का पेट कैसे भरेगा, उस वक्त पंजाब ने हरित क्रांति के दौरान अपनी धरती से पूरे देश के लोगों की भूख मिटाने की जिम्मेदारी पंजाब ने उठाई। अब यही पंजाब मुसीबत में है।

37 साल बाद ऐसी तबाही

आप के संयोजक ने कहा कि इस बार कुदरत ने ऐसा कहर ढाया है कि पंजाब का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया। पंजाब के कई लोग बेरोजगार हो गए, बेघर हो गए। हजारों एकड़फसल बर्बाद हो चुकी है। ये आम बाढ़ नहीं है। बल्कि इस तरह की तबाही 37 साल बाद पंजाब ने देखी है। एक हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं, ढाई लाख से ज्यादा हमारे भाई-बहन एक झटके में बेघर हो गए हैं। उनकी पूरी जिंदगी की कमाई और सपने पानी में डूब गए हैं।

सरकार कर रही कोशिशें

उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है। ‘‘आप’’ सरकार के सभी मंत्री, विधायक और एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर मौजूद है और दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हैं।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ के सभी सांसद व विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान कर रहे हैं। पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत ‘‘आप’’ के सभी कार्यकर्ता दिन-रात जमीन पर राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। लेकिन आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आइए, हम सब राजनीति से ऊपर उठाकर इंसानियत का धर्म निभाएं और पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।

मंगलवार को अरविंद केजरीवाल बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद की अपील के साथ एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पंजाब हमारे देश का केवल एक राज्य नहीं है, बल्कि हिन्दुस्तान की एक मजबूत ढाल है। इतिहास गवाह है कि जब भी कोई विदेशी हमलावर हमारे देश की ओर बढ़ा तो पंजाब ने अपनी छाती पर पहला वार झेला। भारत में जितने भी हमले हुए, उन सभी को पंजाब ने अपने सीने पर झेल कर पूरे भारत की रक्षा की। हर मुश्किल घड़ी में पंजाब हमेशा सबसे आगे खड़ा रहा। यह वही पंजाब है, जिसने आजादी के यज्ञ में अपने सबसे ज्यादा बेटों की आहुति दी थी और सरहदों की हिफाजत के लिए अनगिनत शहादतें दी। आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा फांसी पंजाबियों को हुई और पंजाबी सबसे ज्यदा काला पानी गए। इस मिट्टी के कण-कण में मर-मिटने का जज्बा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा भारत मां की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं ताकि बाकी देश महफूज रह सके। पंजाब पांच दरियाओं की वह पवित्र धरती है, जिसके पानी से सिर्फ फसलें ही नहीं, बल्कि ज्ञान व वीरता की गाथाएं भी सिंची गई हैं। यह वो भूमि हैं, जहां वेदों की ऋचाएं गूंजीं, जहां गुरुओं की पवित्र वाणी ने रास्ता दिखाया। जब भारत में अन्न की कमी हुई और यह डर था कि बढ़ती हुई जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा, तब पंजाब ने हरित क्रांति के दौरान अपनी धरती में बीज व खाद डालकर पूरे देश के लिए अनाज पैदा किया। पंजाब पूरे देश का पेट भरता है। पूरे देश के लोगों की भूख मिटाने की जिम्मेदारी पंजाब ने उठाई है। आज वही पंजाब मुसीबत में है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कुदरत ने पंजाब पर ऐसा कहर ढाया है कि पंजाब बाढ़ की चपेट में आ गया है। पंजाब के खेतों मे बेसुमार पानी भरा है। पंजाब के लोग बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। इस आपदा की घड़ी में आज हर पंजाबी एक-दूसरे की मदद कर रहा है। अपनी मुसीबत भूल कर हर पंजाबी अपने पड़ोसी की मदद कर रहा है। इंसानियत की यह मिशाल केवल पंजाब में ही संभव है। यह इंसानियत की वो मिशाल है, जो दुनिया को रास्ता दिखाती है। आज पंजाब जिस आपदा का सामना कर रहा है, वह कोई आम बाढ़ नहीं है, बल्कि 37 साल बाद पंजाब ने ऐसी भयानक तबाही देखी है। एक हजार से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं, ढाई लाख से ज्यादा हमारे भाई-बहन एक झटके में बेघर हो गए हैं। उनकी पूरी जिंदगी की कमाई और सपने पानी में डूब गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह इतना बड़ा संकट है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पानी इतनी बड़ी मात्रा में हैं कि प्रभावित लोगों तक पहुंचना भी आसान नहीं है। इस अभूतपूर्व संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है।

केंद्र सरकार से मदद मांगी

केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक दलों व राज्य सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार से भभ मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि सभी को राजनीति से उपर उठकर इंसानियत का धर्म निभाना चाहिए।

दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, गोवा समेत देश में आम आदमी पार्टी के सभी सांसद और विधायक इस कठिन घड़ी में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी एक-एक महीने की सैलरी पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में कैसे करें दान

पंजाब सरकार ने देश भर के लोगों से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में स्वेच्छा से दान करने की अपील की है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष का खाता संख्या भी जारी किया है। मुख्यमंत्री राहत कोष का बचत खाता संख्या 001934001000589 है। इसका आईएफएससी कोड टीपीएससी0000019 है, शाखा कोड 0019 है। बैंक शाखा का नाम पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में पंजाब सिविल सचिवालय में स्थित है। ये लोग खुद नावों में बैठ कर गांव-गांव जा रहे हैं और पानी में उतर कर फंसे हुए लोगों तक पहुंच रहे हैं, लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं। सूखे राशन से लेकर पानी, दवा, पशुओं के लिए चारा समेत हर जरूरी चीज को बिना रूके प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है। यह संकट बहुत बड़ा है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

Gulshan Rai Khatri

gulshanraikhatri@gmail.com

गुलशन राय खत्री 35 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं। दैनिक जागरण और जनसत्ता में रिपोर्टिंग के बाद नवभारत टाइम्स में लगभग 33 साल तक पत्रकारिता की। सिटी रिपोर्टिंग के अलावा नवभारत टाइम्स के नैशनल ब्यूरो में रहते हुए नैशनल बीजेपी, रेलवे, शहरी विकास, रोड ट्रांसपोर्ट जैसे कई मंत्रालयों की रिपोर्टिंग की। बाद में 6 साल नवभारत टाइम्स में मेट्रो एडिटर रहने के बाद रिटायर हुए। अब स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं और न्यूजी इंडिया के लिए भी लिखते हैं।

http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.