नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्ण ने उपराष्ट्रपति पद के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्रों के चार सेट सौंपे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान एनडीए के सभी प्रमुख् घटक दलों के नेता मौजूद रहे, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, ललन सिंह, चिराग पासवान, अनुप्रिया पटेल और प्रफुल्ल पटेल शामिल थे। इस दौरान एकजुटता दिखाने की कोशिश की गई।
एकजुटता दिखाने की कोशिश
सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से आते हैं। वह दो बार कोयंबटूर से सांसद रह चुके हैं और भाजपा के लंबे समय से सक्रिय सदस्य रहे हैं। वह वर्तमान महाराष्ट्र के राज्पाल है। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में स्थित प्ररेणा स्थल जा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्ररेणा स्थल में प्रतिष्ठित हस्तियों की प्रतिमा स्थापित हैं।इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे। सीपी राधाकृष्णन ने सबसे पहले महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा के समक्ष नमन किया और फिर अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसको भी पढ़े: बीजेपी ने क्यों चुना सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार?
विपक्षी ने पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया है उम्मीदवार
उपराष्ट्रीय के चुनाव में संसद में संख्याबल के हिसाब से राधाकृष्णन को चुना जाना निश्चित माना जा रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का उम्मीदवार बनाया है।



