‘जल संगम से जन संगम’ उत्सव का आगाज,आशीष सूद ने दिया एकता का संदेश

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने बताया कि यमुना से देश की 25 नदियों तक पहुंचेगा “एकता का जल”, दिल्ली के विद्यार्थी बनेंगे सांस्कृतिक एकता के दूत। सरदार @150” बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक, नई पीढ़ी ही है राष्ट्र निर्माण की वाहक

Share This Article:

नई दिल्ली : सोनिया विहार यमुना घाट पर “जल संगम से जन संगम – एकता के उत्सव” का शनिवार को शुभारंभ किया गया। जिसमें दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों सहित 150 उत्साही स्वयंसेवकों ने पवित्र यमुना जल एकत्र किया। यह एकत्रित यमुना जल देशभर की 25 सांस्कृतिक रूप से महत्त्वपूर्ण नदियों कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रवाहित किया जाएगा जो राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इसके पश्चात उन नदियों से लाया गया पवित्र जल दिल्ली वापस लाया जाएगा जहाँ 31 अक्तूबर 2025 को पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जल अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा जो इस ऐतिहासिक अभियान का समापन होगा। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने “जल संगम से जन संगम” अभियान का किया शुभारंभ, सरदार पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर एकता का संदेश ।

दिल्ली सरकार ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान “Sardar @150” के अंतर्गत इस ऐतिहासिक अवसर को गर्वपूर्वक मनाने का निर्णय किया है। यह अभियान जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त बनाता है और “अमृत पीढ़ी” को सरदार पटेल के एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों से जोड़ने का उद्देश्य रखता है।

आशीष सूद ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने जो कार्य किया, वही राजनीतिक इच्छाशक्ति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई है। अनुच्छेद 370 को हटाकर भारत के भूगोल और हृदय दोनों को एक कर दिया है ।

सूद ने कहा कि जिस ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना सरदार पटेल ने देखा था वही आज प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत @2047” के रूप में जीवंत हो रहा है । उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री हाल ही में दिल्ली को ‘Mini India’ कहा था और आज का यह कार्यक्रम इस विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण है । सूद ने दृढ़तापूर्वक कहा कि, “हमारे विद्यार्थी केवल किताबें नहीं पढ़ रहे वे राष्ट्र निर्माण की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं” । उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली के विद्यालय इस एकता यात्रा के वाहक बने हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है” । इस अवसर पर आशीष सूद सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और विद्यार्थियों ने माँ यमुना आरती में भाग लेकर नदी शुद्धि और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.