‘बिहार में परिवर्तन की लहर, बनेगी महागठबंधन की सरकार’

Share This Article:

आरा (भोजपुर): बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, भोजपुर जिले का सियासी तापमान तेजी से चढ़ने लगा है। राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेता अब मैदान में उतर चुके हैं और उनके हेलीकॉप्टर अब भोजपुर के आसमान में मंडराने लगे हैं। शनिवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लालू डेरा मैदान में राजद नेता एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

डबल इंजन की सरकार के दिन लद चुके

सभा में उमड़े जनसैलाब ने महागठबंधन की शक्ति का अहसास कराया। तेजस्वी यादव ने अपने जोशीले अंदाज में बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा ‘अब डबल इंजन की सरकार के दिन लद चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री शासन चलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। वे केवल नाम के मुख्यमंत्री रह गए हैं, असल में सरकार कोई और चला रहा है। लेकिन अब बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इस बार पूरे बिहार में परिवर्तन की लहर है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ वादे मिले हैं, लेकिन अब जनता जवाब देने के लिए तैयार है।

सभा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा- ‘इस बार बिहार में बदलाव की आंधी चल रही है। जनता डबल इंजन की सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। आगामी चुनाव में बिहार में नई सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा मिलेगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.