3 साल में 285 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, 227 को सुधारा गया

यूं तो जिले में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिन स्थानों पर ज्यादा हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है।

Share This Article:

पटना: जिन स्थानों पर ज्यादा हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया गया है। बिहार में पिछले तीन साल में ऐसे 285 खतरनाक जगह की पहचान की गई है जहां हादसे होते है। बिहार सरकार का दावा है कि इनमें से बिहार में सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के बेहतर नतीजे दिखने लगे हैं। पिछले तीन साल में राज्यभर में कुल 285 खतरनाक ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए, जिनमें 227 जगहों को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पथ निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में 96 में से 93, 2023 में 96 में से 92 और 2024 में 93 में से 42 ब्लैक स्पॉट को ठीक किया है। बाकी बचे 58 स्पॉट को इस साल के अंत तक दुरुस्त कर लिया जाएगा।

एनएचएआई ने 260 ब्लैक स्पॉट को किया बेहतर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) मानक के अनुरूप राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 260 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सभी को ठीक कर दिया है। इसके साथ ही, बिहार राज्य के मानक के अनुरूप 563 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर, 547 को बेहतर कर लिया गया है। अन्य 16 बचे ब्लैक स्पॉट को सुधारने का काम जारी है।

ग्रे स्पॉट भी हुए ठीक

ग्रामीण कार्य विभाग ने अभी तक ग्रामीण सड़कों में एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं पाया है, लेकिन मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बक्सर और कैमूर जिले में 6 ग्रे स्पॉट चिन्हित किए है। इन सभी ग्रे स्पॉट को ठीक कर चालू कर दिया गया है।

ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट में फर्क

ब्लैक स्पॉट: सड़क का वह हिस्सा या स्थान, जहां बहुत ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं। आमतौर पर पिछले 3-5 सालों के आंकड़ों के आधार पर यह तय किया जाता है। जैसे- तेज मोड़, खराब डिजाइन वाला चौराहा, अंधेरा, सड़क पर गड्ढे या जहां बार-बार दुर्घटना होती है।

ग्रे स्पॉट: ग्रे स्पॉट वो जगहें होती हैं जहां गंभीर दुर्घटनाएं और चोटें बहुत लगती हैं।

ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए कदम

ब्लैक और ग्रे स्पॉट सड़क को सुधारने के लिए साइन बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास/ओवरपास का निर्माण, सड़क की मरम्मती, फिसलन-रोधी सतह लगाना, अवैध कट बंद करना, बैरिकेडिंग और जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा

सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार में चिन्हित किए गए स्थानों पर सुधारात्मक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। जल्द ही बचे हुए सभी स्थानों को ठीक कर लिया जाएगा। साथ ही नए स्थानों को चिन्हित कर इन्हें भी जल्द ठीक किया जाएगा। सुधार से जुड़े हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.