समता, स्वतंत्रता और बंधुता के प्रतीक को सादर नमन: CM रेखा

CM रेखा ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन और उनके आदर्श हमेशा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित उनके महापरिनिर्वाण स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि उन्होंने इस स्थल को अपने महापरिनिर्वाण के लिए चुना और यह स्थल ‘पंचतीर्थों’ में से एक है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब के सम्मान में समर्पित किया है।

बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं

मुख्यमंत्री के साथ सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, विधायक सूर्यप्रकाश खत्री सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन और उनके आदर्श हमेशा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संविधान निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी उतना ही प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण स्थल को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा की गई एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहचान है। इसका उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को राष्ट्रीय स्मृति-स्थलों के रूप में संरक्षित कर उन्हें एक सांस्कृतिक-वैचारिक धरोहर के रूप में स्थापित करना है, ताकि देश की वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले सकें। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री की पहल केवल स्मृति-स्थलों के निर्माण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

सरकार स्कूली बच्चों को इस विशेष स्थल को दिखाने की योजना बना रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने अपने दिन की शुरुआत बाबा साहेब को इस परिनिर्वाण स्थली पर प्रणाम करके की है। हमारी सरकार इस परिनिर्वाण स्थली को विश्व स्तर पर विख्यात करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह महापरिनिर्वाण स्थल बाबा साहेब से जुड़ी हुई है और सरकार की इच्छा है कि इसे विश्वभर में पहचान दिलाने के लिए विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। हमारी सरकार स्कूली बच्चों को इस विशेष स्थल को दिखाने के लिए भी कार्ययोजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति भारत या दिल्ली आए, वह यहां अवश्य आकर बाबा साहेब के चरणों में नमन करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का मार्गदर्शन और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना हम सभी के लिए आवश्यक है, ताकि देश को और आगे ले जाया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को और अधिक मजबूत और समावेशी बनाएं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.