नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शाम से बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार में पूरे दमखम से उतर रही है। मुख्यमंत्री तीन दिन तक राज्य में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। इस दौरान वह जनसभाओं के अलावा रोड शो में भी शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री एक दर्जन से विधानसभाओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तीसरी बार बिहार पहुंच रही हैं। यह उनका तूफानी दौरा होगा। इन तीन दिनों में मुख्यमंत्री 12 से 15 विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। जिन विधानसभाओं में वह रोड शो व जनसभाओं को संबोधित करेंगी, उनमें 6 नवंबर के अलावा 11 नवंबर को भी मतदान होगा। मुख्यमंत्री सोमवार शाम को ही पटना पहुंच जाएंगी, जहां व रात को बंकिपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
इन तीन दिनों में मुख्यमंत्री जिन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार, जनसभाएं व रोड शो करेंगी उनमें चार नवंबर को सिवान, बड़हरिया, बैकुंठपुर व अन्य विधानसभा शामिल है। पांच नवंबर को मुख्यमंत्री का प्रचार गौराबोड़ाम, अरवल, गयाजी शहर, औरंगाबाद विधानसभाओं में होगा। आगामी छह नवंबर को मुख्यमंत्री भागलपुर, वारसलीगंज, हिसुआ, दिनारा विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। छह नवंबर को रात को ही मुख्यमंत्री के नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है।



