नीतीश का वीडियो संदेश: एक और मौका दीजिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से चुनाव जिताने की अपील की है। उन्होंने जदयू के सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से चुनाव जिताने की अपील की है। उन्होंने जदयू के सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें बिहार बहुत ख़राब हालात में मिला था। तब कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। प्रदेश के विकास के लिए हमने दिन-रात मेहनत की।

परिवार का जिक्र

सीएम नीतीश आगे वीडियो में कहते हैं कि हमने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। सत्ता में आते ही सबसे पहले कानून-व्यवस्था में सुधार किया। इसके बाद समाज के हर वर्ग के लिए काम किया। विकसित बिहार के लिए हमें एक और मौका दीजिये। फिर से NDA की सरकार बनाइये। पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। महिलाओं को सशक्त हमने बनाया। आज बिहारी कहलाना सम्मान की बात है।

ईमानदारी से सेवा

वीडियो संदेश में सीएम नीतीश ने अपने कार्यकाल और विकास कार्यों का जिक्र किया। जिस स्थिति में उन्हें बिहार मिला था, उस समय बिहारी कहलाना शर्म का विषय माना जाता था। पूरी ईमानदारी और मेहनत से उन्होंने जनता की सेवा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, कृषि और रोजगार क्षेत्र में सरकार ने सुधार किए। बिहार की महिलाएं अब खुद काम कर रही हैं, किसी पर निर्भर नहीं है। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठा रही हैं। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया।

ये भी पढ़ें-‎बिहार बसपा के महासचिव ओम प्रकाश पांडेय ने भाजपा का दामन थामा

राजद की चुटकी

इधर सीएम के वीडियो संदेश पर राजद ने हमला बोला है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सीएम के वीडियो संदेश पर टिप्पणी की, “मुख्यमंत्री बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह जंगलराज की बात करते हैं, आज स्थिति देखिए। हर जगह हत्याएं और लूटपाट हो रही है, लेकिन सरकार चुप है।”

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.