एमसीडी उपचुनाव का ऐलान, 12 वार्डों के लिए मतदान 30 नवंबर को

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 3 नवंबर सोमवार से शुरू होगी और 10 नवंबर सोमवार तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है।

Share This Article:

राज्य चुनाव आयोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, निगम भवन, कश्मीरी गेट, दिल्ली ने एमसीडी के 12 वार्डों में उप-चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया है। दिल्ली नगर निगम के उपचुराव के लिए मतदान 30 नवंबर 2025 रविवार को होगा जबकि मतगणना 3 दिसंबर 2025 बुधवार को होगी। इन उपचुनावों के जरिए नगर निगम में खाली पड़ी 12 सीटों को भरा जाएगा।

निगम भवन, कश्मीरी गेट, दिल्ली के अनुसार, जिन वार्डों में उपचुनाव होंगे वे हैं मुंडका, शालीमार बाग-बी (महिला), अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दीपांशु कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति), ग्रेटर कैलाश (महिला) और विनोद नगर. इनमें से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जबकि एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अरक्षित हैं।

निगम भवन, कश्मीरी गेट, दिल्ली के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया 3 नवंबर सोमवार से शुरू होगी और 10 नवंबर सोमवार तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर (बुधवार) को होगी , जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 नवंबर (शनिवार) तय की गई है। मतदान 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिना किसी विराम के होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।

इन उपचुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। मतदान केंद्रों को ग्राउंड फ्लोर पर रखने और प्रत्येक केंद्र पर मतदाताओं की सीमा तय करने का आदेश भी दिया गया है। आयोग का कहना है कि इस बार सभी मतदान केंद्रों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जनता अपने सुझाव और आपत्तियां दे सके।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.