नालंदा: रद्द हुआ पत्नी का पर्चा तो अधिकारियों पर बरसे पूर्व MLA पप्पू खान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नालंदा जिले से बड़ी खबर। राजद के बागी पूर्व विधायक पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना समेत 23 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द। पप्पू खान ने अनुमंडल अधिकारी पर भाजपा के लिए काम करने का गंभीर आरोप लगाया।

Share This Article:

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का शोर थम चुका है। नालंदा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों से कुल 94 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें राजद के बागी पूर्व विधायक पप्पू खान उर्फ नौशाद-उन-नबी की पत्नी आफरीन सुल्ताना समेत 23 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अब 71 प्रत्याशी मैदान में बने हुए हैं।

पूर्व विधायक पप्पू खान ने अधिकारियों पर लगाए आरोप।

बिहारशरीफ क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है, जिससे अब वहां 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजगीर से 5, हिलसा और हरनौत से 3-3, तथा नालंदा और अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से 2-2 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ है। अस्थावां में कुल 8 प्रत्याशी, नालंदा में 10 और राजगीर में शेष प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। बिहारशरीफ, हिलसा और हरनौत में अब 11-11 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

प्रत्याशियों में दिखी नाराजगी

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से देर शाम तक आधिकारिक सूची जारी नहीं किए जाने से प्रत्याशियों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय पूर्व विधायक पप्पू खान ने अनुमंडल पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा के इशारों पर किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इसकी शिकायत आगे करेंगे। मेरी पत्नी, निर्दलीय प्रत्याशी आफरीन सुल्ताना ने 17 अक्टूबर को नामांकन किया था। 18 अक्टूबर की सुबह जांच (स्क्रूटनी) के लिए बुलाया गया था, लेकिन समय पर पहुंचने के बावजूद उन्हें बुलाया नहीं गया।

वहीं, अनुमंडलीय अधिकारी नीतिन वैभव काजले ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशियों को माइक से नाम पुकारकर बुलाया गया था। लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.