RJD प्रत्याशी ने पप्पू यादव को दी धमकी- कहा, ‘छोड़ेंगे नहीं…’

कहलगांव विधानसभा सीट पर महागठबंधन में घमासान। राजद प्रत्याशी रजनीश यादव ने पप्पू यादव को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कितने भी बड़े नेता हों, छोड़ेंगे नहीं। आखिर रजनीश यादव ने ऐसा क्यों कहा है, इस पर भागलपुर से संजीत कुमार की रिपोर्ट...

Share This Article:

भागलपुर: कहलगांव विधानसभा सीट पर महागठबंधन के भीतर घमासान तेज हो गया है। राजद प्रत्याशी रजनीश यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा को टिकट मिलने के बाद मचे विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पप्पू यादव को धमकी देने के अंदाज में कहा कि अगर कोई हमारे पिता पर बेबुनियाद आरोप लगाएगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो।

पप्पू यादव ने संजय यादव लगाए थे आरोप

दरअसल, कांग्रेस ने कहलगांव से प्रवीण कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नामांकन की घोषणा के बाद पप्पू यादव ने पटना में ‘माफिया भागो, कहलगांव बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव पर बालू माफिया होने के आरोप लगाए थे। संजय यादव के पुत्र रजनीश यादव अब राजद उम्मीदवार हैं, जिससे यह विवाद और गहराया है।

‘पप्पू यादव अपने गिरेबान में झांकें’

रजनीश यादव ने कहा कि पप्पू यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें और सीमांचल में अपने आचरण पर नज़र डालें। उन्होंने कहा कि हम छोटी मुंह बड़ी बात नहीं करना चाहते, लेकिन जब बात हमारे पिता पर आएगी, तो हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी को बताया बाहरी प्रत्याशी

राजद प्रत्याशी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब आरजेडी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए भागलपुर लोकसभा सीट कांग्रेस को दी तो कांग्रेस को भी कहलगांव में समझदारी दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को बाहरी उम्मीदवार” बताया और कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि विकास के मुद्दे पर कौन काम करेगा।

कहलगांव से बेरोजगारी को खत्म करेंगे- रजनीश

रजनीश यादव ने कहा कि उनका फोकस कहलगांव के पिछड़ेपन और बेरोजगारी को खत्म करना है। उन्होंने एनटीपीसी के सीएसआर फंड के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर जनता ने मौका दिया, तो हम इस इलाके में विकास की नई कहानी लिखेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन के भीतर इस सीट पर दो उम्मीदवारों के उतरने से कहलगांव की जनता किसे चुनती है, अनुभव और परिवारिक विरासत को या फिर नई पीढ़ी के जोश को।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.