द्वारका में प्रदूषण कम करने के लिए उपराज्यपाल ने लांच किया एंटी स्मॉग मिस्टिंग सिस्टम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए डीडीए ने एक नई पहल की है। द्वारका में पूरी तरह से स्वचालित एंटी स्मॉग मिस्टिंग सिस्टम का परिचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: सर्दियों में होने वाले एयर पॉल्यूशन को कम करने के इरादे से द्वारका में ऑटोमैटिक एंटी स्मॉग मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार सुबह इस सिस्टम का उदघाटन किया। ये सिस्टम डीडीए ने लगाया है।

हर घंटे सिर्फ 2.8 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा

इस सिस्टम का 2024 में भी ट्रायल किया गया था। उसके बाद अब उस सिस्टम में और सुधार किए गए हैं। ये सिस्टम 7 किमी लंबे रास्ते में 166 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया गया है। इस सिस्टम के तहत हर घंटे सिर्फ 2.8 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा। ये पानी भी आरओ वाला होगा।

बिजली के खंभों पर 15 फुट उंचे नोजल लगाए गए हैं

सिस्टम के तहत बिजली के खंभों पर 15 फुट उंचे नोजल लगाए गए हैं। पिछले साल ये नोजल 9 फुट की उंचाई पर लगाए गए थे। वहां नोजल से पानी की फुहार निकलती रहेगी, जो उड़ती धूल को जमीन पर बनाए रखने में मदद करेगी। इसके अलावा हवा में फैली धुंध, सड़क के किनारे लगे पौधों व पेड़ों पर धूल जमने से भी रोकेगी। इससे इस रास्ते पर एयर पॉल्यूशन 15 फीसदी तक कम होने का अनुमान है।

एलजी ने डीडीए को सराहा

उपराज्यपाल ने इस मौके पर एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए डीडीए के इस नए काम की सराहना करते हुए कहा है कि एयर पॉल्यूशन को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना हम सभी की जम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उपायों से भी शहर की हवा की गुणवत्ता पर बड़ा असर होगा और बच्चों व बुजर्गों में बीमारियों का जोखिम भी कम होगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.