पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के प्रकाशित होने के बाद अब राज्य के सभी मतदाता आसानी से यह देख सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (30 सितंबर) को इस संबंध में आधिकारिक लिंक जारी किया है। मतदाता https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण चेक कर सकते हैं।

कैसे देखें वोटर लिस्ट में अपना नाम?
- निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
- अपना ईपिक नंबर (EPIC Number) या अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका नाम और विवरण दिखाई देगा।
आयोग का निर्देश
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि फाइनल लिस्ट के प्रकाशित होने के बाद अब वोटर आईडी को लेकर पारदर्शिता और सटीकता बनी रहेगी। साथ ही सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि नाम छूटने या सुधार की स्थिति में समय पर प्रक्रिया पूरी की जाए।
यह भी पढ़ेंः भाजपा में लौटे पवन सिंह, कुशवाहा को मनाया
इस फाइनल वोटर लिस्ट के जारी होने के बाद बिहार में चुनावी तैयारियों को गति मिल गई है और सभी राजनीतिक दल अब अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।



