नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 16 कोच वाली तीन वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में बदला जाएगा। इसके साथ ही 8 कोच वाली चार वंदे भारत ट्रेनों को 16 कोच में अपग्रेड किया जाएगा। इस बदलाव के बाद कुल तीन नई 20 कोच वाली वंदे भारत रेक्स और चार अपग्रेडेड 16 कोच वाली रेक्स उपलब्ध होंगी। जिनसे अधिक यात्रियों को वंदे भारत में सफर करने का मौका मिलेगा।
भारतीय रेलवे का दावा है कि इस विस्तार से अब न सिर्फ अधिक सीटें उपलब्ध होंगी बल्कि वेटिंग लिस्ट भी कम होगी, जिससे हर यात्री का सफर और भी आसान और सुविधाजनक बन जाएगा। यात्रियों के बढ़ते भरोसे ने ही वंदे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। अब यह ट्रेन सिर्फ तेजी और तकनीक का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यात्रियों की मांग पर लगातार बेहतर होती सुविधाओं की मिशाल भी बन चुकी है।
16 से बढ़कर अब 20 कोच की क्षमता वाली ट्रेनें
● मंगलुरू सेन्ट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (20631/32)
● सिकंदराबाद-तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस (20701/02)
● चेन्नै एषुंबूर-तिरूनेलवेलि वंदे भारत एक्सप्रेस (20665/66)
इसको भी पढ़ें: पटना से पूर्णिया तक वंदे भारत एक्सप्रेस का रास्ता खुला
8 से बढ़कर अब 16 कोच की क्षमता वाली ट्रेनें
● मदुरै-बेंगलुरू छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस (20671/72)
● वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (22499/00)
● हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (20871/72)
● इन्दौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20911/12)
रेल मंत्रालय के इस फैसले से सात प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले हज़ारों यात्रियों को न केवल अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, बल्कि त्योहारों, परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर वेटिंग लिस्ट की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।



