नई दिल्ली: स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) ने अभियार्थियो के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की तरफ से कहा गया है कि One Time Registration (OTR) प्रोफाइल में बदलाव करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। सभी छात्रो को सलाह दी गई है कि अगर वे अपनी प्रोफाइल में कोई भी अपडेट करना चाहते हैं, तो तय किए गए समय सीमा के भीतर ही प्रक्रिया पूरी कर लें।
OTR प्रोफाइल में बदलाव की अंतिम तिथि
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर छात्रो के लिए OTR एडिट विंडो 14 अगस्त 2025 को खोली गई थी। आयोग ने बताया है कि 31 अगस्त के बाद किसी भी अभियार्थी को अपनी OTR प्रोफाइल में किसी भी तरह का अपडेट करने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
SSC की ओर से जारी गाइडलाइन्स
स्टाफ सलेक्शन कमीशन की तरफ से छात्रो का मार्गदर्शन करने के लिए कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं:
- उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल में नाम, पता, संपर्क विवरण, शिक्षा संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
- अगर प्रोफाइल अपडेट करने में कोई समस्या आती है, तो एसएससी के हेल्प डेस्क से फोन या ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
- आयोग ने साफ कहा है कि एक बार सबमिट किए गए विवरण भविष्य की सभी परीक्षाओं में उपयोग किए जाएंगे, इसलिए जानकारी सही-सही भरना जरूरी है।
OTR क्या होता हैं?
One Time Registration (OTR) SSC की एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करते हैं। एक बार OTR पूरा हो जाने के बाद, छात्रो को SSC की अलग-अलग परीक्षाओं के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती। वे एक ही लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
OTR प्रोफाइल बनाने के लिए जरूरी स्टेप्स
1. व्यक्तिगत जानकारी भरना – इसमें नाम, पहचान, संपर्क जानकारी आदि शामिल होते हैं।
2. पासवर्ड बनाना – इसके बाद लॉगिन के लिए नया पासवर्ड सेट करना।
3. अतिरिक्त विवरण भरना – अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे राष्ट्रीयता, पता, शैक्षिक योग्यता आदि।
4. जानकारियों की पुष्टि – अंत में सभी भरे हुए विवरण की पुष्टि जरुर करे।
निष्कर्ष
अगर आप SSC की आने वाली किसी भी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो अपनी OTR प्रोफाइल को 31 अगस्त 2025 तक अपडेट करना न भूलें। इस तारीख के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपनी जानकारी को सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है।



