नई दिल्ली: Renault की प्रतिष्ठित डस्टर 2025 में भारतीय सड़कों पर फिर से दस्तक देगी। लगभग पांच साल के अंतराल के बाद यह मिडसाइज SUV नए अवतार में आएगी। इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 156 बीएचपी और 250 एनएम टॉर्क देगा। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प इसे और आकर्षक बनाएंगे। इसके अलावा डस्टर में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हाई-क्वालिटी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेगे। इसका मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी इसे मार्केट में मजबूत दावेदार बनाएगी। डिलीवरी 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है।
निसान कैट 2026: प्रीमियम मिडसाइज SUV
निसान अपनी नई मिडसाइज SUV कैट को 2026 में लॉन्च करेगी, जो रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। हालांकि, इसका डिजाइन और फीचर्स इसे अलग पहचान देंगे। निसान की सिग्नेचर ग्रिल, क्रोम डिटेलिंग और L-शेप्ड LED DRLs इसे आकर्षक लुक देंगे। इसमें मल्टी-ड्राइव मोड्स, 360-डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स और 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इंजन विकल्प में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ भविष्य में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक भी शामिल होगी। इसकी डिलीवरी 2026 की शुरुआत में शुरू होगी।
रेनॉल्ट बोरेस और निसान की 7-सीटर SUVs
रेनॉल्ट 2026 की दूसरी छमाही में अपनी 7-सीटर SUV बोरेस लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 14 से 20 लाख रुपये के बीच होगी। यह परिवारों के लिए प्रीमियम और विशाल विकल्प होगी। दूसरी ओर, निसान 2027 की शुरुआत में अपनी 7-सीटर SUV पेश करेगी, जो कैट से प्रेरित डिजाइन और अतिरिक्त स्पेस के साथ आएगी। दोनों SUVs में 1.3-लीटर इंजन, हाइब्रिड तकनीक और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है। इनकी डिलीवरी क्रमशः 2026 और 2027 से शुरू होगी।
- इसको भी पढ़ें: iPhone 17 Series 9 सितंबर को होगी लॉन्च, जाने कीमत
भारतीय बाजार में नई संभावनाएं
रेनॉल्ट और निसान की ये SUVs भारतीय ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस का मिश्रण देंगी। ये गाड़ियां मारुति, हुंडई और टाटा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगी।



