Most Secure Smartphone: हैकिंग के खिलाफ है कवच

2025 में Bittium Tough Mobile, Purism Librem और iPhone 16 Pro Max जैसे फोन एन्क्रिप्शन और किल स्विच से लैस हैं,जो हैकिंग को नामुमकिन बनाते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का केंद्र बन गया है। कॉल-मैसेज से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, कामकाजी फाइलें और निजी यादें, सब कुछ इसमें समाया है। लेकिन साइबर हमलों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जहां हैकर्स हर पल डेटा चुराने की फिराक में रहते हैं। अच्छी खबर ये है कि कुछ चुनिंदा फोन ऐसे हैं, जो सैन्य स्तर की सुरक्षा से लैस हैं। इन्हें तोड़ना लगभग असंभव माना जाता है। ये फोन खासकर उन लोगों के लिए बने हैं, जो गोपनीयता को सर्वोपरि मानते हैं, जैसे सीईओ, राजनेता या जासूस यह हैकिंग के खतरे को खत्म करता हैं। आइए, 2025 के इन टॉप सिक्योर फोन्स पर नजर डालें, जो एन्क्रिप्शन, हार्डवेयर किल स्विच और कस्टम सॉफ्टवेयर से लैस हैं।

Blackphone PRIVY 2.0: एन्क्रिप्टेड दुनिया का राजा

साइलेंट सर्कल का यह फोन प्राइवेसी का नया मानक है। इसमें SilentOS नामक कस्टम एंड्रॉयड सिस्टम है, जो वॉइस कॉल, मैसेज और ब्राउजिंग को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट करता है। वाई-फाई को ट्रस्टेड हॉटस्पॉट्स तक सीमित रखता है और ऐप परमिशन को सख्त कंट्रोल देता है। हैकर्स के लिए यह एक किला है, जहां कोई स्पाईवेयर यहां घुस ही नहीं पाता। सरकारी एजेंसियां इसे पसंद करती हैं।

Bittium Tough Mobile 2C: मिलिट्री ग्रेड का कठोर योद्धा

फिनलैंड की बिटियम कंपनी का यह फोन रफ एंड टफ डिजाइन के साथ आता है। सैन्य-स्तरीय एन्क्रिप्शन (AES-256) और डेटा लीक प्रूफ सिस्टम से लैस, यह SIM स्वैप और स्पाईवेयर से लड़ने में माहिर है। सिक्योर कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा, यह फिजिकल डैमेज भी झेल लेता है। आर्मी और हाई-सिक्योरिटी यूजर्स के लिए परफेक्ट, जहां ड्यूरेबिलिटी और प्रोटेक्शन दोनों जरूरी हैं।

Purism Librem 5: प्राइवेसी का खुला द्वार

ओपन-सोर्स लवर्स के लिए Purism का Librem 5 एक क्रांति है। PureOS पर चलता है, जिसमें वाई-फाई, कैमरा, माइक और GPS के लिए हार्डवेयर किल स्विच हैं। ट्रैकिंग ब्लॉकर्स और बिल्ट-इन VPN इसे बिग टेक की नजरों से दूर रखते हैं। लाइफटाइम अपडेट्स सुनिश्चित करते हैं कि यह हमेशा सुरक्षित रहे। अगर आप गोपनीयता चाहते हैं बिना किसी बैकडोर के, तो यह चुनें।

Google Pixel 9 Pro with GrapheneOS: कस्टम सिक्योरिटी का चैंपियन

गूगल का Pixel 9 Pro GrapheneOS के साथ मिलकर सबसे सिक्योर एंड्रॉयड फोन बन जाता है। टाइटन सिक्योरिटी चिप, रेगुलर पैचेस और एडवांस्ड बायोमेट्रिक्स से लैस, यह मालवेयर और एक्सप्लॉइट्स को रोके रखता है। गूगल वन VPN फ्री मिलता है। छोटा साइज और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे वन-हैंडेड यूजर्स के लिए आदर्श बनाता है।

Apple iPhone 16 Pro Max: सिक्योरिटी का लग्जरी आइकन

ऐपल का फ्लैगशिप iPhone 16 Pro Max A18 चिप के साथ मशीन लर्निंग बेस्ड सिक्योरिटी लाता है। फेस आईडी, एन्क्रिप्टेड स्टोरेज और स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन इसे हैक-प्रूफ बनाते हैं। iOS के क्लोज्ड इकोसिस्टम में डेटा ऑन-डिवाइस रहता है, बिना क्लाउड लीक के। हाई-प्रोफाइल यूजर्स के लिए, यह स्टाइल और सेफ्टी का परफेक्ट ब्लेंड है।

सिक्योरिटी चुनें, चिंता छोड़ें

ये फोन आम यूजर्स से ज्यादा, प्रोफेशनल्स के लिए हैं, जिसकी कीमतें हजारों डॉलर तक जाती हैं। लेकिन साइबर थ्रेट्स के दौर में, ये डिजिटल किले की तरह काम करते हैं। हमेशा अपडेट रखें और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड यूज करें। अगर प्राइवेसी आपकी प्राथमिकता है, तो इनमें से एक चुनकर हैकर्स को पीछे छोड़ दें।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.