नई दिल्ली: Kawasaki KLE 2025: जापानी बाइक निर्माता कावासाकी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक KLE का टीजर जारी कर बाइकिंग प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। यह बाइक EICMA 2024 में पहली बार नजर आई थी और अब इसका नया टीजर इसकी लॉन्चिंग की नजदीकी की ओर इशारा करता है। KLE को मिड-रेंज एडवेंचर टूरर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो निंजा 500 की ताकतवर बुनियाद पर तैयार है। यह बाइक ऑफ-रोड और हाईवे दोनों पर शानदार प्रदर्शन का वादा करती है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
KLE में 451cc का पैरेलल-ट्विन इंजन होगा, जो 45.4 बीएचपी की पावर और 42.6 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन निंजा 500 से लिया गया है, लेकिन इसे ऑफ-रोडिंग के लिए ट्यून किया जा सकता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच के साथ यह बाइक लंबी यात्राओं में बेहतर कंट्रोल और आराम देगी। इसका इंजन सिटी राइडिंग से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों तक हर चुनौती के लिए तैयार है।
ऑफ-रोड के लिए खास डिजाइन
KLE का डिजाइन आधुनिक और रग्ड है, जिसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील, USD फोर्क्स और स्पोक्ड व्हील्स ट्यूब टायर्स के साथ हैं। Nissin ब्रेक और स्टील स्विंगआर्म इसे मजबूती देते हैं। यह बाइक ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खास तौर पर बनाई गई है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण है।
आधुनिक फीचर्स
कावासाकी KLE में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स की उम्मीद है। LED हेडलाइट्स और हैंड गार्ड्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। ये सुविधाएं राइडर को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देगी।
- इसको भी पढ़ें: कैश, ईएमआई से फ्री इश्योरेंस तक, Kawasaki पर बम्पर छूट
लॉन्च और कीमत
KLE का ग्लोबल डेब्यू नवंबर 2025 में EICMA में हो सकता है, जबकि भारत में यह 2026 की शुरुआत में आएगी। इसकी कीमत 5.7 से 6.2 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर इसे भारत में बनाया गया, तो कीमत और किफायती हो सकती है। यह Royal Enfield Himalayan 452 और KTM 390 Adventure को कड़ी चुनौती देगी।



