पटना में सीएम आवास घेरने निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी को बिजली घर के लिए जमीन देने का विरोध कर रहे हैं। उदयभानु चिब, गरीब दास और प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की जमीन मुफ्त में बांट दी है। पटना से रत्नेश पाण्डेय की रिपोर्ट

Share This Article:

पटना: पटना में जोरदार बारिश के बीच युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। ये लोग पटना कांग्रेस कार्यालय सदकात आश्रम से मुख्यंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग करके इन लोगों को रोक दिया, लेकिन कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दिया तो कुछ वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने इन लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठी भांजी।

उदय भानुचिब, गरीब दास और प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की जमीन मुफ्त में बांट दी है। सरकार ने भागलपुर में किसानों के 10 लाख पेड़ और 1050 एकड़ जमीन अदानी को 1 रुपये प्रतिवर्ष की दर से 33 साल के लिए लीज पर दे दी है। यह जमीन किसानों से जबरदस्ती और धमकी देकर ले ली गई है। मालूम हो कि पीरपैंती में बना रहे पावर प्लांट को सरकार ने खुद चलाने की बात कही थी लेकिन इसे अब अदानी ग्रुप को सौंप जा रहा है। इसके पहले कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी थी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.