युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान भी हैं : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में हंसराज कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समागम ‘विकसित भारत का संकल्प और युवा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का युवाओं को संदेश तकनीक का उपयोग करें, लेकिन तकनीक को स्वयं पर हावी न होने दें।

Share This Article:

नई दिल्ली। विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में हंसराज कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समागम ‘विकसित भारत का संकल्प और युवा’ कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कॉलेज-विश्वविद्यालय का समय जीवन का सबसे मूल्यवान समय होता है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है, वे स्वयं छात्र संघ से जुड़ी रही हैं, इसलिए विद्यार्थियों और छात्र प्रतिनिधियों से संवाद करना उनके लिए विशेष रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायी अनुभव है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय का समय जीवन का सबसे मूल्यवान चरण होता है, जहाँ आत्मविश्वास, ज्ञान, मित्रता और नेतृत्व कौशल का निर्माण होता है, जो आगे के जीवन की मजबूत नींव बनते हैं।

‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचारों को आत्मसात कर आज का युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में युवा साथियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योकि युवा न केवल भविष्य हैं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का उपयोग साधन के रूप में करें, तकनीक को स्वयं पर हावी न होने दें। उन्होंने डिजिटल युग में एआई (AI) के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा यह सुनिश्चित करें कि वे तकनीक को नियंत्रित करें, न कि तकनीक उन्हें नियंत्रित करे। मुख्यमंत्री ने अंत में युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास, नवाचार और ऊर्जा के साथ देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि जब विकास और विरासत साथ चलेंगे, तभी भारत सही अर्थों में विश्व नेतृत्व की भूमिका निभा सकेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.