थाईलैंड में ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन, 22 की मौत

थाईलैंड में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार से चल रही एक पैसेंजर ट्रेन पर करीब 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई।

Share This Article:

नई दिल्ली। थाईलैंड में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार से चल रही एक पैसेंजर ट्रेन पर करीब 65 फीट ऊंचाई से एक क्रेन गिर गई। हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेल ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा

अधिकारियों के अनुसार, जिस क्रेन से हादसा हुआ वह एक रेल पुल के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। दुर्घटना के समय ट्रेन में 195 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र शामिल थे।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

The Nation Thailand के अनुसार, दुर्घटना के वक्त ट्रेन लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। क्रेन अचानक गिरने के कारण ट्रेन चालक को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिल सका।

पटरी से उतरे डिब्बों में लगी आग

टक्कर के बाद क्रेन का मलबा ट्रेन के कोचों पर गिर पड़ा, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरते ही कुछ डिब्बों में आग भी लग गई। हादसे के कुछ ही मिनटों बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया गया।

दो विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने AFP को बताया कि उन्होंने पहले एक तेज आवाज सुनी, जिसके बाद दो विस्फोट हुए। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि एक क्रेन यात्री ट्रेन पर गिरी हुई थी। क्रेन से निकला एक बड़ा धातु का टुकड़ा ट्रेन के बीचों-बीच जा टकराया, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।’

जांच के आदेश

थाईलैंड प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना के कारणों और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की जा रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.