यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिलेगा प्रदेश का जाएका

यूपी के एमएसएमई उद्यमियों के साथ ही फूड ब्रांड्स को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा यूपीआईटीएस 2025

Share This Article:

लखनऊ: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 इस बार आगंतुकों को केवल शिल्प और संस्कृति से ही नहीं बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा। स्वाद उत्तर प्रदेश थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा। योगी सरकार 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को इसका उद्घाटन करेंगे।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और तैयारियां

इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे। फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3×3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉम स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा। स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे।

व्यंजनों के जरिए होगी ब्रांडिंग

ट्रेड शो का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। स्वाद यूपी का” सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा। यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।

यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा

मुरादाबाद का स्वाद: यहां आने वाले लोग मशहूर मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी का जायका लेंगे। इसके साथ मुरादाबादी चिकन कॉर्नर भी अलग पहचान बनाएगा।

बनारस का स्वाद: बनारसी पान (वर्क वाला, मीठा, चॉकलेट, सादाबाद का और फायर पान) खास आकर्षण होगा। साथ ही दही-जलेबी, दही-इमरती और बनारसी लस्सी आगंतुकों को लुभाएगी।

मोदीनगर का स्वाद: मशहूर जैन शिकंजी यहां विशेष पेशकश होगी।

आगरा का स्वाद: दुनिया भर में चर्चित पंछी पेठा (अंगूरी, केसर और ड्राई फ्रूट) तो मिलेगा ही, साथ में छोले-भटूरे और मटर कुल्चा भी परोसे जाएंगे।

अवध का स्वाद: लखनऊ की मटन-चिकन जुगलबंदी के साथ-साथ अवध के उड़द के फर्रे, निमोना भात, बाजरे की रबड़ी और गुलाब खीर खास पकवान होंगे।

मथुरा का स्वाद: यहां मालपुआ और मथुरा का पेठा आगंतुकों को आकर्षित करेंगे।

जौनपुर का स्वाद: यहां की देसी रसोई का जायका मिलेगा।

अलीगढ़ का स्वाद: पराठों की विभिन्न श्रेणियां लोगों को खूब पसंद आएंगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.