चुनाव को लेकर भोजपुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन और मतदाता जागरूकता को लेकर भोजपुर जिले में विशेष पहल की गई।

Share This Article:

आरा/भोजपुर: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन और मतदाता जागरूकता को लेकर भोजपुर जिले में विशेष पहल की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग भोजपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को एक भव्य पदयात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य था- “मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाता सहभागिता को सुनिश्चित करना”।

यह पदयात्रा महाराजा कॉलेज, आरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जिला समाहरणालय परिसर में जाकर सम्पन्न हुई। रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मतदान के महत्व का संदेश

रैली के दौरान प्रतिभागी हाथों में “वोट डालो, देश संभालो”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “हर वोट है अनमोल” जैसे प्रेरक नारों से सजे तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जो राहगीरों और स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व का संदेश दे रहे थे। बच्चों ने न केवल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया, बल्कि आगामी चुनावों में स्वयं भी सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली।

जिला प्रशासन ने समझाई जिम्मेदारी

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। स्वीप कोषांग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को यह याद दिलाना है कि चुनाव केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

महागठबंधन में तकरार: कांग्रेस के सामने राजद उम्मीदवार को टिकट

उत्साहपूर्ण माहौल में पदयात्रा

पदयात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण और जागरूकता से भरपूर रहा। समाहरणालय परिसर में रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, “हर एक मत की अहमियत होती है। हमारी कोशिश है कि भोजपुर जिले का मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे। इस दिशा में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय है।”भोजपुर जिले में इस रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि “लोकतंत्र के महापर्व” में हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है।

भोजपुर से आमोद कुमार की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.