तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का टेस्ट

चुनावी लड़ाई में मतदाताओं को अपने-अपने पालों में करने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। सबकी निगाहें टिकी है कि तारापुर की गद्दी का सम्राट कौन होगा?

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एक तारापुर में 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। यह सीट हॉट सीट में शुमार है क्योंकि यहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे। उनके सामने ताल ठोक रहे हैं राजद के अरुण कुमार साह। चुनावी लड़ाई में मतदाताओं को अपने-अपने पालों में करने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। सबकी निगाहें टिकी है कि तारापुर की गद्दी का सम्राट कौन होगा?

निर्णायक भूमिका में कुशवाहा

सम्राट चौधरी के लिए तारापुर सीट पारिवारिक राजनीतिक धरोहर है। यह सीट बिहार के मुंगेर जिले में आती है और इसका लोकसभा क्षेत्र है जमुई। ठोस जातीय बनावट के कारण यह इलाका बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखता है। सबसे ज्यादा यहां कुशवाहा वोटर हैं, जो बिहार में दूसरा सबसे बड़ा OBC वर्ग से आता है। इसके अलावा यादव, दलित, मुस्लिम और अति पिछड़ा वर्ग के वोटर्स भी निर्णायक रहे हैं।

राजनीतिक विरासत दाव पर

राजनीतिक इतिहास देखें तो यह सीट कुशवाहा खानदान की विरासत रही है। सियासी चौसर के माहिर खिलाड़ी रहे सम्राट के पिता शकुनि चौधरी यहां से 6 बार विधायक रहे थे। 1985 से लेकर 2005 तक शकुनि निर्दलीय, कांग्रेस, समता पार्टी और राजद के टिकट से चुनाव जीत चुके हैं। 2010 में शकुनि चौधरी को जदयू की नीता चौधरी ने शिकस्त दी थी। इसके बाद 2015 में नीता के पति मेवालाल चौधरी ने शकुनि चौधरी को हराया। शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी भाजपा से अब तारापुर में पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने उतरे हैं। सम्राट बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-JNU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज, ABVP और लेफ्ट में कड़ा मुकाबला

पिछले नतीजे क्या रहे?

तारापुर विधानसभा सीट पर अब तक जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा देखा गया है। हालांकि यहां कुशवाहा समुदाय के वोटर हमेशा से जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

  • 2021 उपचुनाव: जेडीयू के राजीव कुमार सिंह ने 79,090 वोट (46.62%) हासिल किए और आरजेडी के अरुण कुमार को मामूली अंतर (3,852 वोट) से हराया।
  • 2020 विधानसभा चुनाव: जेडीयू के मेवालाल चौधरी ने 64,468 वोट (36.93%) पाकर आरजेडी की दिव्या प्रकाश को 7,225 वोटों से मात दी।
  • 2015 चुनाव: मेवालाल चौधरी ने फिर जीत दर्ज की। उन्हें 66,411 वोट (43.62%) मिले और उन्होंने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के शकुनी चौधरी को 11,947 वोटों से हराया।
  • 2010 चुनाव: जेडीयू की नीता चौधरी ने आरजेडी के शकुनी चौधरी को 13,878 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.