वैशाली में अर्धसैनिक बलों ने अनोखे अंदाज में मनाई दीपावली, हर तरफ हो रही चर्चा

बिहार चुनाव 2020: वैशाली में केंद्रीय पुलिस बल ने ड्यूटी के बीच मनाई यादगार दिवाली। सदर SDPO सुबोध कुमार ने जवानों के साथ आतिशबाजी की। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जवानों की 24 घंटे की ड्यूटी और त्योहार का उल्लास।

Share This Article:

वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वैशाली जिले में दूसरे राज्यों से प्रतिनियुक्त किए गए केंद्रीय पुलिस बल (CPF) के जवानों ने इस दिवाली अपने घर से दूर रहते हुए भी इसे एक अनोखे और यादगार तरीके से मनाया। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने की अपनी ड्यूटी के साथ-साथ जवानों ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से अपने कैंप और सड़कों पर दीपावली की खुशियां मनाईं।

विधि विधान से की पूजा-अर्चना

त्योहार के दौरान घर की कमी महसूस न हो, इसके लिए जवानों ने अनूठी पहल की। अपने कैंप में जवानों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। वहीं, सड़क पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ फुलझड़ी और छुड़-छुड़ी छोड़कर दिवाली मनाई, जिससे ड्यूटी का माहौल भी खुशनुमा हो गया।

एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल ने केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार, दिवाली की पूर्व संध्या पर भी वैशाली जिले के तमाम थाना प्रभारियों ने केंद्रीय पुलिस बल को मिठाई के पैकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया था।

शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी

वैशाली जिला प्रशासन ने चुनाव के साथ-साथ दीपावली और आगामी छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तमाम चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की है। ये जवान 24 घंटे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिसमें सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल भी शामिल है। केंद्रीय पुलिस बल शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वैशाली एसपी और जिलाधिकारी लगातार केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं, और इस बीच जवानों की यह अनोखी दिवाली पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.