भोजपुर का चुनावी संग्राम: 82 प्रत्याशी मैदान में, 6 नवंबर को वोटिंग

भोजपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बिहार चुनाव 2025 का संग्राम तेज हो गया है। नामांकन वापसी के बाद अब 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। 6 नवंबर को 20 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की पूरी तैयारी की है।

Share This Article:

आरा/भोजपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी संग्राम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। भोजपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद कुल 82 प्रत्याशी अब मैदान में रह गए हैं। शाहपुर से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया, जिससे यहां का चुनावी समीकरण बदल गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की भागीदारी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और कुछ जगहों पर बहुकोणीय बना दिया है। कई सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

विधानसभा सीटवार प्रत्याशियों की स्थिति (भोजपुर जिला)

क्रम संख्याविधानसभा क्षेत्रविधानसभा संख्याप्रत्याशियों की संख्या
1संदेश19211
2बड़हरा19313
3आरा19413
4अगिआंव1959
5तरारी19615
6जगदीशपुर19710
7शाहपुर19811

इनमें से कई सीटों पर नए चेहरे भी मैदान में हैं, जबकि पुराने दिग्गज अपनी साख बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे भागीदारी

इस बार कुल 20,98,535 मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 11,14,277 पुरुष और 9,84,129 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान 6 नवंबर को 2,551 मतदान केंद्रों पर संपन्न होगा। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

सुविधाओं से लैस होंगे मतदान केंद्र

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर, हेल्प डेस्क और साइनेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

चुनाव चिन्हों के आवंटन से प्रचार को मिली रफ्तार

चुनाव चिन्हों के आवंटन के साथ ही अब उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुट गए हैं। पोस्टर-बैनर, जनसभाएं और सोशल मीडिया प्रचार में तेजी आ गई है।

आचार संहिता उल्लंघन पर 15 एफआईआर दर्ज

अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 15 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता बनी रहे।

जनता की चुप्पी और प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस बार कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल सकते हैं। बदलाव की बयार बहेगी या फिर पुराना भरोसा कायम रहेगा। इसका फैसला ईवीएम में बंद होगा और परिणाम बताएंगे कि भोजपुर किसके साथ है?

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.