नगरीय क्षेत्र किसी भी राज्य के विकास के “इंजन” होता है

बरेली में प्रबुद्धजन की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकासमंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि नगर का विकास जितना तेज होगा, उतनी तेजी से राज्य का सर्वांगिण विकास संभव है। उन्होंने 74 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Share This Article:

बरेली: प्रदेश आज तेज़ी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। “विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश” अभियान इसी दिशा में एक व्यापक जनभागीदारी का प्रयास है, जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये बातें प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कही। वे जीआईसी ऑडिटोरियम, बरेली में “विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश” महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने बरेली जनपद में लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र किसी भी राज्य के विकास के “इंजन” होते हैं। इन क्षेत्रों की स्वच्छता, सड़क, विद्युत, परिवहन और जल प्रबंधन व्यवस्था जितनी सुदृढ़ होगी, उतनी ही तीव्रता से राज्य का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

नगरीय क्षेत्र विकास के चुंबक

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र विकास के चुंबक होते हैं। जब नगर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम बनते हैं, तो निवेश, रोजगार और जनसुविधाओं के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्मार्ट सिटी मिशन” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “सेफ सिटी” अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश के कई शहर देश में आदर्श उदाहरण बनकर उभरे हैं।

कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें अधिकारी

शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ, सुन्दर, सुगम और स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को उसका स्थायी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बरेली शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे न केवल उद्योगों और व्यापार को बल मिलेगा, बल्कि नागरिकों को भी सुगम जीवन सुविधा प्राप्त होगी।

अवैध कब्जों पर सख्ती और पारदर्शी प्रशासन पर बल

शर्मा ने कहा कि निजी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन प्रदान किया जाय। जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब या भेदभाव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम के दौरान मेयर उमेश गौतम, सदर विधायक संजीव अग्रवाल एवं प्रबुद्ध जनों में केशव अग्रवाल व अतुल श्रीवास्तव आदि ने विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक एमपी आर्या, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त,महानगर अध्यक्ष,पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.