UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए अंतिम तिथि नजदीक

UP Police Bharti 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। एसआई और प्लाटून कमांडर पदों पर 4,543 भर्ती की जाएगी। जल्दी करें आवेदन ।

Share This Article:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी (UP Police Bharti 2025) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा निकाली गई पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको 11 सितंबर, 2025 से पहले आवेदन करना होगा। क्योंकि इसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

UP Police Bharti 2025- महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

UP Police एसआई भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट (pbpb.gov.in) या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर है, इसलिए अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।

UP Police Bharti 2025- योग्यता की शर्तें

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, शारीरिक दक्षता भी महत्वपूर्ण है, और प्रत्येक उम्मीदवार को शारीरिक मापदंडों पर खरा उतरना होगा।

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों जैसे ओबीसी, एससी, एसटी के उम्मीदवारों को आयु में तीन साल की छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी, और इसके आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी।

ऐसे करना होगा आवेदन

आवेदकों को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार का नाम, लिंग और जन्म तिथि 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र से मेल खाना चाहिए। अगर डिजीलॉकर से 10वीं का विवरण नहीं प्राप्त हो पाता है तो उम्मीदवार स्वयं इसे दर्ज कर सकते हैं।

UP Police Bharti 2025- आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, और यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।

शारीरिक मापदंड

  • पुरुष अभ्यर्थी
    • सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
      • लंबाई: 168 सेमी
      • सीना (बिना फुलाए): 79 सेमी
      • सीना (फुलाकर): 84 सेमी
    • अनुसूचित जनजाति वर्ग:
      • लंबाई: 160 सेमी
      • सीना (बिना फुलाए): 77 सेमी
      • सीना (फुलाकर): 82 सेमी
  • महिला अभ्यर्थी
    • सामान्य, ओबीसी, एवं एससी वर्ग:
      • लंबाई: 152 सेमी
    • अनुसूचित जनजाति वर्ग:
      • लंबाई: 147 सेमी
    • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम

युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जो यूपी पुलिस एसआई भर्ती में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। आवेदकों को आवेदन से पहले सभी शर्तों और योग्यता की जांच करनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की परेशानियों से बच सकें। समय सीमा नजदीक है, तो देर न करें और तुरंत अपना आवेदन भरें।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.