देवघर में दो वाहनों की टक्कर, 7 कांवड़ियों की मौत, बाबा नगरी में मचा कोहराम

देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात कांवडियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब 32 सीटर बस जमुनिया जंगल के पास सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई।

Share This Article:

झारखंड: झारखंड के देवघर में बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ हैं। कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में सात कांवड़ियों की मौत हो गयी। हादसे में चालक की भी मौत हो गई। 27 यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ को एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है। उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। कुछ को आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में जान गंवाने वालो में पांच बिहार के रहने वाले हैं ।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के बाद सभी कांवड़िये आगे की यात्रा शुरू करते हुए वासुकीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
चश्मदीद हादसे को देख रूह कांप उठी। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के डकरा के रहने वाले एक कांवड़िया ने बताया कि देवघर से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बस से आगे निकले ही थे कि दुर्घटना हो गई। मौके पर पांच छह लोगों की मौत हो गयी।
बस में सवार मोतिहारी निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि बस सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही चालक सीट समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस दो सौ मीटर आगे जाकर ईंटों के ढेर से टकराकर रुक गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
संथाल परगना प्रक्षेत्र के जोनल आईजी एस के सिन्हा ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर में पाँच कांवड़ियों की मौतें हुई हैं। घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरु कया। क्षितग्रस्त वाहनों के सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कर दिया गया है। 

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.