नालंदा में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, दो घायल

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा की है।

Share This Article:

नालंदा/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राज्य सरकार शराब बेचने और पीने वालों पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग की टीम बनाकर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन शराब माफियाओं के खिलाफ बोलने या उनकी टोह लेने वालों की खैर नहीं, और आपसी झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जानिए पूरा मामला

ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा की है। शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली एक महिला के गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटना के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इन पर चली गोलियां

घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथू गांव में हुई। वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रामजतन प्रसाद के पुत्र चंद्रिका प्रसाद और मुंद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी (40) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि जार्विस यादव और पिंटू यादव के बीच रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई।

पहले भी हुआ था विवाद

दोनों के बीच पहले भी शराब को लेकर झगड़ा हुआ था और आरोपी पिंटू यादव छह साल पहले मकरौटा पंचायत के सरपंच सुभाष यादव की इसी तरह के विवाद में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल भी जा चुका है। हालांकि चिकसौरा थाना अध्यक्ष गौरव सिद्धू ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है। इस बीच, हिलसा की एएसपी शैलेजा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है…

नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.