कट्टा से छर्रा तक: चुनावी 30 दिन रहा अनोखा

पूरे चुनाव में गोली, छर्रा, कट्टा, दुनाली और भोजपुरी गानों पर रील्स वायरल रहा। आइये जानते हैं कि चुनावी रंग में सराबोर ये 30 दिन कैसे रहे?

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर 9 नवंबर, रविवार की शाम थम गया। मंगलवार, 11 नवंबर को वोटिंग है, जिसमें जनता 122 सीटों पर उम्मीदवारों के तकदीर का फैसला करेगी। यह चुनाव कई मायनों में खास रहा। जेल से बाहर रहने के बाद भी लालू यादव न सिर्फ रैलियों बल्कि राजद के पोस्टरों से भी गायब रहे। इसके अलावा पूरे चुनाव में गोली, छर्रा, कट्टा, दुनाली और भोजपुरी गानों पर रील्स वायरल रहा। आइये जानते हैं कि चुनावी रंग में सराबोर ये 30 दिन कैसे रहे?

जंगलराज का मतलब

पीएम मोदी ने 24 अक्टूबर से लेकर 8 नवंबर तक बिहार में 16 जनसभाएं की। इस दौरान 300 बार तो उन्होंने जंगलराज शब्द का जिक्र किया। 90 बार उनके जुबान पर कट्टा शब्द रहा। उन्होंने राजद को 5K में समेटते हुए उसे कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और करप्शन से जोड़ा। इसके अलावा दुनाली- छर्रा जैसे शब्द भी खूब चले।

तालाब में तैरे राहुल

राहुल गांधी बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मल्लाहों के बीच पहुंचे। उन्होंने मल्लाह वोटरों को लुभाने के लिए मुकेश सहनी के साथ तालाब में डुबकी लगाईं। वो जाली से मछली पकड़ते दिखे। मुजफ्फरपुर की रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री को छठ के लिए ड्रामेबाजी और वोट के लिए स्टेज पर नचनिया तक बन जाने वाला कहा।

जन सुराज ने दिलचस्प बनाया चुनाव

इस बार के बिहार चुनाव में पॉलिटिकल पार्टियों की स्ट्रैटजी बनाने वाले प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। उन्होंने एक साल पहले अपनी पार्टी जन सुराज को अकेले 240 सीटों पर उतारे हैं। उन्होंने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। अगर वो बड़ी संख्या में वोट काटते हैं तो NDA और महागठबंधन को नुकसान पहुंच सकता है।

मोकामा में मर्डर

इस बार बिहार गोलियों की गूंज से भी दहल उठा। चुनाव प्रचार के दौरान बीते 30 अक्टूबर को मोकामा में राजद नेता दुलारचंद यादव का मर्डर हो गया। मर्डर मामले में जदयू कैंडिडेट अनंत सिंह को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया गया। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद प्रचार की जिम्मेदारी ललन सिंह और सम्राट चौधरी संभालते हुए दिखे।

ये भी पढ़ें-‘बिहार को बचाना है तो INDI गठबंधन को जिताना होगा’

आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड

प्रथम चरण के चुनाव के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई। 18 जिलों की 121 सीटों पर हुई वोटिंग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब तक सबसे अधिक मत प्रतिशत बनता हुआ 65 फीसदी के पार आकड़ा गया। सबसे अधिक 71 फीसदी मुजफ्फरपुर में और सबसे कम पटना में 58 फीसदी के करीब वोटिंग हुई।

बिहार में फ्रीबीज कल्चर की एंट्री

पहली बार बिहार चुनाव में फ्रीबीज कल्चर बड़े पैमाने पर दिखा है। सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रूपए खाते में भेजे। पेंशनभोगियों का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया। 125 यूनिट फ्री बिजली दी गई। जवाब में तेजस्वी ने भी ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपये देंगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.