कविताओं और शायरी की गूंज से सराबोर हुआ नंदलाल बस्ती का मंच

नंद लाल बस्ती, गोपालपुर, मुखर्जी नगर में अमृततुल्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन 'गूंज-ए-अमृत' साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार रहा।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुखर्जी नगर के गोपालपुर नंदलाल बस्ती में अमृततुल्य फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन ‘गूंज-ए-अमृत’ साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और साहित्य रसिकों ने सहभागिता की।

ये लोग हुए शामिल

कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों राहुल त्रिवेदी (मीडिया प्रभारी, पूर्वांचल मोर्चा), राकेश निखज (डिप्टी कमांडेंट, सीएपीएफ), धर्मवीर आचार्य (युगसंस्कृति न्यास) और रोशन (संस्थापक, एनजीओ राही) द्वारा किया गया।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना, सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता को सुदृढ़ करते हैं।

तालियों की गूंज

मंच पर वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री प्रतिभा शुक्ला, शायर संजय ‘घायल’, कवि धर्मवीर धरम, कवि शेखर ‘अगम’, कवि जितेंद्र ‘प्रीतम’, कवि अनुराग ‘अगम’ और शायर आमिर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कविताओं और शायरी में सामाजिक सरोकार, राष्ट्रप्रेम, हास्य और मानवीय संवेदनाओं की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिली, जिसे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

ये भी पढ़ें-अरावली पर अस्तित्व का संकट: ‘100 मीटर’ के नए गणित में उलझीं देश की सबसे पुरानी पहाड़ियाँ

nandlal basti
nandlal basti

जनसमूह का आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमृततुल्य फाउंडेशन के संस्थापक अमित कुमार पंडित, संस्था के सलाहकार-सह-सचिव कवि शेखर, सचिव प्रीति, राधा तथा युग संस्कृति न्यास परिवार (अंजू, अनुराधा, दीपाली) का उल्लेखनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी कवियों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.