BPSC 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (मेन्स) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5401 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

Share This Article:

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (मेन्स) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5401 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने यह परिणाम 16 दिसंबर 2025, मंगलवार की देर शाम जारी किया। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

आयोग की ओर से बताया गया कि 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

गौरतलब है कि 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन्हीं सफल अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। मुख्य परीक्षा के परिणाम में अब 5401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 2035 पदों पर नियुक्ति की जानी है। आयोग की नीति के अनुसार प्रत्येक पद के लिए औसतन दस अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। करीब 4.83 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को राज्यभर के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि, पटना के बापू परीक्षा परिसर में अव्यवस्था के कारण कुछ केंद्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। बाद में 4 दिसंबर को 22 परीक्षा केंद्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 5900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग द्वारा अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.