बांसुरी बजाएं तेजस्वी, चलेगा पता, कृष्ण कौन, तेजप्रताप की चुनौती

राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि बांसुरी बजाकर वह साबित करें कि वही कृष्ण हैं। जानिए क्या है पूरा मामला..

Share This Article:

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर स्थित महुआ पहुंचे तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को अजीब सा चैलेंज कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उनको अर्जुन कहा है, अब वह बांसुरी बजाकर दिखाएं तो साफ हो जाएगा कि कौन कृष्ण है और कौन अर्जुन। वहीं, राजद विधायक और महुआ के वर्तमान विधायक मुकेश रोशन को तेज प्रताप यादव ने बहुरूपिया बता दिया है। तेज प्रताप यादव बृहस्पतिवार महुआ में एक जनसभा में बोल रहे थे।
तेज प्रताप यादव का कहना है कि जब-जब वह महुआ आते हैं, तब-तब बहुरूपिया विधायक रोने लगता है। साथ ही महुआ के लोगों को सलाह दी कि अगर बहरूपिया यहां आता है, तो उसको झुनझुना थमा दीजिए। तेज प्रताप के मुताबिक, महुआ के परसौनीया में एक सब्जी मंडी है। अगर हम विधायक बनते हैं, तो सब्जी मंडी के लिए एक अलग ही बिल्डिंग बना देंगे। इससे वह लोग जो सड़क किनारे सब्जी बेचते हैं, उनके लिए बढ़िया एक जगह मिल जाएगी। वह लोग वहां सब्जी बेचेंगे।
तेज प्रताप यादव के मुताबिक, उनका दौरा लगातार महुआ का होगा। उनका सवाल था कि उनके शरीर में किसका खून है। सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू यादव का खून है। अगर आप हमको जिताने का काम कर रहे हैं, तो आप लोग लालू जी को जीतने का काम कर रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने अपील की कि अब जब वह यहां आ गए हैं, तो महुआ के लोग उनको मौका देने का काम करें। बिजली की समस्या है, तो विधायक बनने पर वह बिजली फ्री करने का काम करेंगे। मेडिकल कॉलेज खुलने के प्रयास को अपना बताते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि इससे महुआ का कितना विकास हुआ है, यहां का जमीन महंगा हो गया है। जो काम होता है, सब स्टेप बाय स्टेप होता है, हड़बड़ाने से कोई काम नहीं होता है। जबकि बहुरूपिया चाहता है कि महुआ के लोग हड़बड़ाएं।
इससे पहले तेज प्रताप यादव पटना से अपनी पुराने विधानसभा महुआ में करीब 50 गाड़ियों के काफिले साथ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहले मंदिर में पूजा की। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.