बिहार में शिक्षा विभाग के अधिकारी के तीन ठिकानों पर SVU का छापा

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार लगातार जांच एजेंसियों को ताकीद करती रही है। इस बार विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक के कई ठिकानों पर एक साथ SVU ने धावा बोला है।

Share This Article:

पूर्णिया:  पूर्णिया में विशेष निगरानी इकाई (SVU) के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी से विभाग में हड़कंप मच गया। एसवीयू ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फपुर के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक बीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी की। छानबीन में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लगभग 3.75 करोड़ की अवैध संपित्त अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक है। एसवीयू की यह रेड पूर्णिया के अलावा पटना और मुज्जफ्फरपुर में भी की गई है।

एसवीयू की टीम दस्तावेजों व कीमती सामानों की सूची तैयार कर रही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के रामबाग में चल रही इस छापेमारी में बाहर से आने जाने वालों पर रोक लगा दी गयी हैं और एसवीयू के अधिकारी घर के अंदर फाइलों को खंगाल रहे हैं। टीम घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट तैयार कर रहे हैं।  

बीएनएस के तहत केस दर्ज

आरोपी वीरेन्द्र नारायण,  क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, तिरहुत प्रमंडल,  मुज्जफरपुर के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना काण्ड संख्या 18 / 25 दिनांक 10.09.25 धारा 13 ( 1 ) ( b ) सह पठनीय 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 61 ( 2 ) ( ए ) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज की गयी हैं। शुरुआजी जाँच में वीरेन्द्र नारायण, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुज्जफरपुर के द्वारा 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की यह कार्रवाई पटना के जगनपुरा वार्ड नम्बर 32 में भी चल रही है।

इन जगहों पर की जा रही है छापेमारी

विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना से प्राप्त वारंट के आधार पर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें शामिल हैं तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर स्थित उप-शिक्षा निदेशक का कार्यालय। मुजफ्फरपुर स्थित आवास। पटना के जगनपुरा (पटना सेंट्रल स्कूल के पास) स्थित आवास। पैतृक आवास, ड्राईवर टोला, रामबाग, पूर्णिया। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विशेष निगरानी इकाई, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है और अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.