दिल्ली में ‘संडेज ऑन साइकिल्स’ की धूम, युवा, बच्चे और महिलाएं बने फिट इंडिया के सुपरस्टार

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडेज ऑन साइकिल्स’ कार्यक्रम में दिल्ली वालों ने भाग लेकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने बताया कि साइकिल चलाने की संस्कृति को बढ़ावा देने से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की जा सकेगी।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने आज भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित करने के लिए कनॉट प्लेस, ब्लॉक E, नई दिल्ली में “Sunday on Cycle” फिटनेस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राहगिरी फाउंडेशन तथा इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को बढ़ावा देना तथा साइक्लिंग को फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का एक सरल एवं प्रभावी माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि ‘संडेज ऑन साइकिल्स’ एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है, जो न केवल लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि शहर को पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी बेहतर बनाएगा। Fit India Movement के अंतर्गत तथा दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के उद्देश्य से केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 17 दिसंबर 2024 को दिल्ली में फिट इंडिया साइक्लिंग ड्राइव का शुभारंभ किया था। यह साइक्लिंग अभियान अब एक नियमित जन-अभियान का रूप ले चुका है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में “Sunday on Cycle” का आयोजन किया जा रहा है। अब तक देश भर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर इसका आयोजन हो चुका है, जिसमें लगभग 27 लाख साइक्लिस्टों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई है।

नियमित व्यायाम और खेलकूद के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़े

उन्होंने कहा की इस अभियान का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 117वें एपिसोड में भी किया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा मोटापे के विरुद्ध दिए गए आह्वान के मद्देनजर यह अत्यंत आवश्यक है कि संतुलित शारीरिक गतिविधि को हमारी दैनिक फिटनेस दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। नियमित व्यायाम और खेलकूद के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़े।

यह कार्यक्रम पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण संदेश है

उन्होंने बताया कि यह इस पहल का लगभग 68वाँ संस्करण है। यह कार्यक्रम केवल आपकी और हमारी व्यक्तिगत फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। यदि दिल्ली में हम पेट्रोल वाहन चलाने की जगह साइकिल चलाने की संस्कृति को बढ़ावा देने में सफल होते हैं, तो इससे न केवल दिल्ली का प्रदूषण कम होगा बल्कि शहर के पर्यावरण को सुधारने में बड़ी मदद भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिक से अधिक लोगों को साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए की साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम भी होता है। सरकार भी इस दिशा में भविष्य में साइकिलिंग के अनुकूल लेन और बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रयासों पर विचार कर रही है, ताकि लोग सुरक्षित और सहज रूप से साइकिल का उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) के प्रतिनिधियों ने भी साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। सूद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजकल साइबर अपराध जिस तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी आम नागरिकों के साथ-साथ बुजुर्गों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को I4C के पोर्टल और जागरूकता अभियानों को गंभीरता से समझना होगा ताकि आप अपने और अपने परिवार को सायबर अपराध से बचा सकें।

सूद ने कहा की आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राहगीरी फाउंडेशन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने फाउंडेशन की संस्थापक सारिका पांडे के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह आयोजन और अधिक जीवंत और प्रेरणादायक बना है।

‘संडेज ऑन साइकिल्स’ को अपनी साप्ताहिक दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाएं

सूद ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘संडेज़ ऑन साइकिल्स’ को अपनी साप्ताहिक दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाएं और इस पहल को एक बड़े जनआंदोलन में बदलने में सरकार का आगे बढ़ कर सहयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं और बच्चों की भागीदारी से यह अभियान दिल्ली के पर्यावरण सुधार और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूद ने अंतिम पंगल, अर्जुन अवार्डी, नीलम, गोल्ड मेडलिस्ट, प्रिया मलिक, U 20 वर्ल्ड चैंपियन, वीरेंद्र दहिया, हेड कोच, इंडियन वुमन रेसलिंग टीम तथा भारती, कोच, इंडियन वुमन रेसलिंग टीम के प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.