भागलपुर: बिहार के भागलपुर स्थित तिलका मांझी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुगुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्र राजद के बीच हुई झड़प ने बाद में हिंसा में तब्दील हो गई। बुधवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा था। वहीं गुरुगुवार को आंदोलन प्रभावित करने के आरोप में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने छात्र राजद के विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लालू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विवि परिसर में जमकर पीटा। इस दौरान दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी डंडे चले हैं।
मूल प्रमाण पत्र और प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने को छात्रों भीड़ उमड़ रही
भागलपुर के टीएमबीयू में पिछले एक सप्ताह से मूल प्रमाण पत्र और प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समय पर प्रमाण पत्र और डिग्री नहीं मिलने के कारण विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके चलते बुधवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की यही वजह रही कि गुरुवार को लगातार दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। विश्वविद्यालय परिसर में ही जमकर लाठी डंडे चले। छात्र राजद और एबीवीपी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। यही नहीं पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे का खून बहाया।
वर्चस्व की लड़ाई
अभाविप और छात्र राजद के कार्यकर्ता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं( छात्रों का काम करा कर संगठन की धाक जमाने के चक्कर में बुधवार को दोनों छात्र संगठन के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंच गए थे। किसी बात को लेकर दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले और धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई सतर्कता नहीं बरती।
दोनों पक्षों पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई
मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया गया। अभाविप के आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि वे अपने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जहां छात्र राजद के अध्यक्ष लालू यादव, प्रिंस यादव, प्रभाकर यादव, आशीष राय और 15-20 अन्य लोग पहुंचे और मुझे देखते ही जाति सूचक गालियां देते हुए परीक्षा विभाग से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने बीच-बचाव किया, तो मारपीट करना शुरू कर दिया।
विश्विद्यालय अखाड़े में तब्दील हो गया
बुधवार की घटना को लेकर आज फिर एबीवीपी के छात्र नेताओं और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त मारपीट हुई है। विश्विद्यालय अखाड़े में तब्दील हो गया। दरअसल आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लाठी डंडे से लैस होकर विश्वविद्यालय पहुंचे और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जमकर तोड़फोड़ की। परीक्षा नियंत्रक का कक्ष हो या फिर विभाग सभी में लाठी डंडे चला कर तोड़फोड़ करते हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारी को प्रशासनिक भवन से निकल का बंद कर दिया। इसकी सूचना पर छात्र राजद के नेता व कार्यकर्ता भी डंडे लेकर यूनिवर्सिटी पहुंच गए और दोनों के पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई। पुलिस मौके पर पहुंची छुड़ाने का प्रयास की लेकिन पुलिस अभी रक्षा में भी छात्र राजद के नेताओं ने एबीवीपी के छात्र नेता के साथ मारपीट की वही एबीवीपी के छात्र नेताओं ने छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव को जमकर पीट दिया जिनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एबीवीपी छात्र नेता कुणाल पांडे ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक कक्षा में राजद के छात्र नेता बैठकर अधिकारियों से मिलकर पैसा वसूलते हैं, जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं यही वजह है कि विरोध करने पर राजद के नेता मारपीट पर उतारू हो गए, कल हमारे एक छात्र नेता को पीट दिया था, आज हम लोग उस घटना के विरोध विश्वविद्यालय बंद करने पहुंची थे उन्होंने कहा कि कल की घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसका हम लोग विरोध कर रहे थे हम लोगों के साथ जबरदस्ती करते हुए मारपीट किया है।
सीएम के कार्यक्रम की वजह से फोर्स नहीं मिली
टीएमबीयू प्रॉक्टर प्रो. एस डी झा ने बताया कि बुधवार की घटना को लेकर हमने थाना और एसएसपी को लिखा था। पुलिस बल भेजने की मांग की थी लेकिन गुरुवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से फोर्स नहीं मिलीआरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



