बिहार में बालू, दारू, भूमि माफिया पर होगी सख्त कार्रवाईः मंत्री

Share This Article:

पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा बिहार में तीन माफियाओं की ज्यादा चर्चा होती है, जिसमें बालू, दारू और भूमि माफिया शामिल हैं। जो लोग बालू और दारू से अवैध कमाई कर भ्रष्ट तरीके से जमीन में लगाता है उनपर विशेष नजर रखी जाएगी और भूमि माफियाओं को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालू माफिया से हम लोग निपटे हैं। उसका रिजल्ट भी बेहतर आ रहा है जिसके वजह से राजस्व में वृद्धि हुई है। इस विभाग के अंदर भी राजस्व बढ़ेगा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रभार उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में सिन्हों ने कहा कि भूमि का संरक्षण करने और मातृभूमि का सम्मान बढ़ाने के लिए वह लगातार काम करेंगे। इस दौरान विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग के कार्यों, बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण, राजस्व महाअभियान समेत विभाग के माध्यम से चल रहे अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पारदर्शिता के साथ उसे ससमय पूरा कराने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद रोकने का प्रयास किया जाएगा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि बिहारियों की भूमि विवाद के कारण सबसे अधिक मामले न्यायालय में जाते हैं उसे रोकने का प्रयास किया जाएगा और पारदर्शिता के साथ कानून के दायरे में बिहार के लोगों को न्याय सुलभता कराने की हमारी प्राथमिकता होगी। राज्य में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव पहले भी हमारे साथ कार्य कर चुकें हैं। उनके साथ सर्वे की समीक्षा कर उसका स्थाई समाधान किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो मिशन है उसे पूरा किया जाएगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित बिहार बनाने का संकल्प है उसे सीमित संसाधन में लघु सीमांत किसानों को बेहतर भूमि का संरक्षण प्रदान करने के साथ ही उसके उपयोग के लिए पूरी रणनीति बनेगी। बिहार में जितने भी विकास वाले विभाग हैं उन्हें जमीन चाहिए। उन विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर राजस्व विभाग जमीन का सही सदुपयोग के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रयास करेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.