SSC से 12 हजार 543 पदों पर होगी बहाली

SSC इस वर्ष तीन प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करेगा। दो परीक्षाओं का रिजल्ट प्रकाशित, दो परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द आएगा।

Share This Article:

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वर्ष तीन प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करेगा। जिसके जरिए करीब 12 हजार 543 अलग-अलग पदों पर बहाली होगी। इसमें क्षेत्र सहायक के 201 पदों पर अगस्त में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 12 हजार 199 पद और प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर बहाली होगी।

सीवान को छोड़कर 25 जिलों का परीक्षा प्रकाशित

इसके अतिरिक्त अब तक राज्य SSC ने कार्यालय परिचारी या परिचारी (विशिष्ट) पद के लिए प्रकाशित विज्ञापन के मद्देनजर गया एवं सीवान जिलों को छोड़कर शेष 25 जिलों का परीक्षा प्रकाशित कर दिया गया है। इन दो जिलों का परिणाम भी जल्द प्रकाशित होने जा रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के स्तर से प्रकाशित कार्यालय परिचारी के 238 पदों के लिए इस वर्ष 11 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। साथ ही 29 जून को कल्याण व्यवस्थापक या निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है।

कार्यालय परिचारी की नियुक्त प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

एसएससी के स्तर से जल्द ही चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत 1481 पदों और कार्यालय परिचारी या परिचारी (विशिष्ट) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 3727 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी आयोग के स्तर से इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

कुछ वर्ष पहले तक एसएससी वर्षभर में एक-दो परीक्षाएं आयोजित करता था, जिसका परिणाम आने में कई महीने या वर्षभर का समय लगता था। परंतु अब एसएससी का स्वरूप बदला है और वर्षभर में तीन से पांच परीक्षाएं तक आयोजित करवा रहा है और निर्धारित समय में इनके परिणाम आने के साथ ही बहाली भी पूरी की जा रही है।

इस मामले में राज्य एसएससी के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि निर्धारित समय में विभिन्न पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराकर इनका परिणाम भी घोषित किया जा रहा है। इससे विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने में सहायता मिलेगी। सरकार के स्तर से 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी देने के संकल्प के तहत जैसे-जैसे विभागों के स्तर से पदों को भरने की अधियाचना प्राप्त हो रही है, वैसे-वैसे इनकी बहाली की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.