Asia Cup 2025: गंभीर ने तय किए धाकड़ बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब Asia Cup 2025 की तैयारी में जुट गई है। हेड कोच गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को टीम में जगह दिलाने की योजना बना रहे हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो चुकी है। अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का पूरा फोकस आगामी एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) पर है, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का खिताब दिलाने के बाद गंभीर अब एशिया कप का खिताब जीतने के लिए एक संतुलित और दमदार टीम बनाने के पक्ष में हैं।

गंभीर किन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौका?

खबरों के मुताबिक टीम इंडिया का स्क्वाड 19 (Team India Squad) अगस्त को घोषित किया जा सकता है। इस बार गंभीर तीन ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की सिफारिश कर सकते हैं, जो हर परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। ये तीन नाम हैं – संजू सैमसन (Sanju Samson), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill)। इन खिलाड़ियों से टीम को जीत की राह पर लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभिषेक शर्मा – नए सलामी बल्लेबाज की तलाश का जवाब

इस बार रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को स्क्वाड में जगह मिल सकती है। उन्होंने आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित किया और इंटरनेशनल स्तर पर भी शानदार शुरुआत की है। भारत के लिए अब तक खेले 17 मैचों में उन्होंने 500 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका आक्रामक अंदाज यूएई की पिचों पर भारत को मजबूत शुरुआत दे सकता है।

संजू सैमसन – पंत की जगह बड़ा अवसर

संजू सैमसन लंबे समय से शानदार फॉर्म में हैं। पिछले एक साल में उन्होंने टी20 प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक भी लगाए। इस समय उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल तीन शतक दर्ज हैं। ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण उन्हें एशिया कप में पहली बार नियमित रूप से मौका मिल सकता है। 2023 में वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन इस बार गौतम गंभीर उन्हें टीम का अहम हिस्सा बनाना चाहते हैं।

शुभमन गिल – नई जिम्मेदारी के साथ वापसी

युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) पर इस बार बड़ी जिम्मेदारी होगी। आईपीएल के 18वें सीजन में उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 754 रन ठोके। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गिल बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम का नेतृत्व करने की भूमिका निभा सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में 2024 के बाद से गिल टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन एशिया कप उनके लिए शानदार वापसी का मौका साबित हो सकता है।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का अभियान 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ शुरू होगा। पाकिस्तान पहले ही अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुका है, ऐसे में अब सबकी निगाहें भारत के स्क्वाड पर टिकी हैं। गौतम गंभीर की रणनीति साफ है युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए टीम को 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बनाना।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.