नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। जातियों के आधार पर मंत्रिमंडल में विधायकों को मौका मिला है।
4 राजपूत और 2 भूमिहारों को मौका
नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल चार राजपूत, दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक कायस्थ, तीन कुशवाहा, दो कुर्मी, दो वैश्य, दो यादव, दो मुस्लिम, दो मल्लाह, पांच दलित और EBC समुदाय के एक सदस्य को मौका दिया गया है।
नाम जाति जिला
- सम्राट चौधरी कुशवाहा मुंगेर
- विजय सिन्हा भूमिहार लखीसराय
- दिलीप जायसवाल वैश्य किशनगंज
- मंगल पांडे ब्राह्मण सिवान
- नितिन नवीन कायस्थ पटना
- सुरेंद्र मेहता कुशवाहा बेगूसराय
- संजय टाइगर राजपूत आरा
- लखेंद्र पासवान पासवान वैशाली
- श्रेयसी सिंह राजपूत जमुई
- अरुण शंकर प्रसाद सुढी मधुबनी
- राम कृपाल यादव यादव पटना
- रमा निषाद मल्लाह मुजफ्फरपुर
- नारायण शाह बनिया चंपारण
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी अति पिछड़ा औरंगाबाद
नाम जाति जिला
- नीतीश कुमार कुर्मी नालंदा
- अशोक चौधरी दलित पटना
- लेसी सिंह राजपूत पूर्णिया
- सुनील कुमार दलित गोपालगंज
- विजेंद्र यादव यादव सुपौल
- श्रवण कुमार कुर्मी नालंदा
- विजय चौधरी भूमिहार समस्तीपुर
- मदन साहनी मल्लाह दरभंगा
- जमा खान मुस्लिम कैमूर
3 महिलाओं को मौका
नीतीश कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों में 3 महिला शामिल हैं। जो महिला विधायक मंत्री बनी हैं, उसमें जदयू से लेसी सिंह, बीजेपी से रमा निषाद और श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया गया है। धमदाहा विधायक लेसी सिंह 6 बार से विधायक हैं। 2020 में वो खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थीं।



