दिव्यांगजनों के कौशल, समावेशन और नीतिगत पहल को मिलेगा नया आयाम

यह दो दिवसीय आयोजन सरकारी प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और दिव्यांग जनों को एक मंच पर लाएगा, जहाँ भारत में समावेशन, कौशल विकास और सतत विकास के बदलते परिदृश्य पर चर्चा होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: देश के विभिन्न शहरों में रीजनल एबिलिंपिक्स के सफल आयोजन के बाद अब बहुप्रतीक्षित नेशनल एबिलिंपिक्स 2025 और 12वां नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डिसएबिलिटी (एनसीडी) नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। यह सम्मेलन सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा नेशनल एबिलिंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएएआई) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्लूडी), टीपीसीडीटी और इंडसइंड बैंक का समर्थन प्राप्त है। यह आयोजन 20 और 21 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट (सीएसओआई) में होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में 22 सदस्यों वाला रूसी प्रतिनिधिमंडल, जिसमें 10 प्रतिभागी शामिल हैं, लगातार दूसरे साल भारतीय ओलंपिक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। यह पहल विकलांग लोगों के लिए सहयोग और समर्थन बढ़ाने के साथ-साथ रूस और भारत के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही दिव्यांग प्रतिभाओं की सराहना की। साथ ही कहा कि इन दिव्यांगजनों की जीवन के प्रति जिजीविषा और उत्साह सभी को प्रेरित करने वाला है। इनका उत्साह दिखाता है कि जीवन को किस तरह से सकारात्मक नजरिये के साथ जीना चाहिए। राजीव कुमार ने सफल आयोजन के लिए सार्थक की सराहना भी की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बड़ी सफलता प्राप्त करने की शुभकामना दी। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन टीम इंडिया के रूप में 2027 में फिनलैंड में होने वाले 11वें इंटरनेशनल एबिलिंपिक्स के लिए किया जाएगा, जिसे दिव्यांगजनों के लिए कार्य-कौशल ओलंपिक के रूप में जाना जाता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.