गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ‘भाई’ इस सीट से लड़ रहा चुनाव

बेतिया की सिकटा विधानसभा सीट पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध के आरोपी शशांक पांडेय ने तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल से नामांकन दाखिल किया। पढ़ें, उनके 'भाई' वाले बयान और चुनावी रणनीति पर पूरा विश्लेषण।

Share This Article:

बेतिया: सिकटा विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला नया मोड़ ले चुका है। देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने के आरोप में जेल जा चुके शशांक पांडेय ने सोमवार को तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल पार्टी से नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय में डीसीएलआर के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

अभी तक मेरे ऊपर आरोप साबित नहीं हुए- शशांक

नामांकन के बाद शशांक पांडेय ने कहा, लॉरेंस बिश्नोई मेरा भाई है, लेकिन मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। मुझे साजिश के तहत बदनाम किया गया, जबकि मैंने हमेशा समाज के लिए काम किया है।” उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिकटा की जनता के विकास और सम्मान की लड़ाई लड़ना है।

‘बाहरी भगाओ, सिकटा बचाओ’

शशांक ने आगे कहा कि वह इस चुनाव में ‘बाहरी भगाओ, सिकटा बचाओ’ के नारे के साथ मैदान में हैं। उनके मुताबिक, सिकटा की जनता बाहरी उम्मीदवारों से अब त्रस्त हो चुकी है और एक स्थानीय चेहरा चाहती है, जो उनकी समस्याओं को समझे और उनके लिए खड़ा हो। शशांक पांडेय का नामांकन दाखिल करना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां विरोधी दल उनकी कथित आपराधिक पृष्ठभूमि को मुद्दा बना रहे हैं, वहीं समर्थक उन्हें निडर और जमीनी नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शशांक पांडेय का मैदान में उतरना सिकटा विधानसभा के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर युवा मतदाताओं पर उनका असर देखने लायक रहेगा

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.