RJD ने फाइनल किए 18 उम्मीदवार! तेजस्वी यादव राघोपुर से फिर मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले RJD ने अपने 18 उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। तेजस्वी यादव फिर राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में यादव समाज का प्रभाव साफ दिखा। महागठबंधन की साझा सूची जल्द जारी होगी।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है। तेजस्वी यादव एक बार फिर अपने परंपरागत सीट राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं।

RJD के पहले चरण के संभावित उम्मीदवारों की सूची

क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1राघोपुरतेजस्वी यादव
2हिलसाशक्ति यादव
3संदेशदीपू सिंह राणावत
4ओबराऋषि यादव
5बख्तियारपुरअनिरुद्ध यादव
6दरभंगा (ग्रामीण)ललित यादव
7मनेरभाई वीरेंद्र
8जहानाबादसुदय यादव
9महुआमुकेश रौशन
10शेखपुराविजय सम्राट यादव
11बैकुंठपुरप्रेमशंकर यादव
12झाझाजय प्रकाश यादव
13बक्सरचंद्रशेखर यादव
14ब्रह्मपुरशंभूनाथ यादव
15इस्लामपुरराकेश रौशन
16दानापुररीतलाल यादव
17बेलागंजविश्वनाथ यादव
18औराईअर्जुन राय

तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, सूची जारी करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवा जोश, नई ऊर्जा और अनुभव के संगम वाली टीम को मैदान में उतार रही है। जनता से किया गया हर वादा हम निभाएंगे- ‘हर घर रोजगार, हर गांव विकास‘। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में महागठबंधन की साझा सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें शेष सीटों पर सहमति बन चुकी है।

टिकट वितरण में दिखा यादव समाज का प्रभाव

आरजेडी की पहली सूची में अधिकांश उम्मीदवार यादव समाज से हैं, जो पार्टी के पारंपरिक वोटबैंक को मजबूत करने का संकेत देता है। हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगली सूची में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से भी उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द

तेजस्वी यादव जल्द ही कांग्रेस और वीआईपी पार्टी के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। संभावना है कि अगले 24 घंटे के भीतर महागठबंधन के साझा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.