16 अगस्त से बिहार में Revenue Mega Campaign

16 अगस्त से Revenue Mega Campaign की शुरुआत होगी, जिसमें सभी रैयतदारों के जमाबंदी से संबंधित त्रुटियों का निवारण किया जाएगा।

Share This Article:

पटना: घर तक पहुंचेगी जमीन से जुड़े जरूरी सुधारों की सुविधा। भू-अभिलेखों को अपडेट करने के लिए 16 अगस्त से शुरू हो रहा Revenue Mega Campaign नाम, खाता, खेसरा, रकबा, लगान जैसी अन्य अशुद्धियां होंगी दुरुस्त। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाएगा महाअभियान। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस अभियान की पहुंच घर–घर तक करने तथा इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सेवा संघों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है, जो 10 अगस्त (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में होगी। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे।

आमंत्रित संघ एवं संगठन:

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट), बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ, ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ।

डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में सुधार

इस अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण हेतु आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी। इसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा। विभाग इस महा-अभियान को सफल बनाने हेतु पूरी तरह से कार्यरत है। अपर मुख्य सचिव, सचिव तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है कि लोग इस बारे में जागरूक हों तथा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार इस संबंध में सभी जानकारियां दी जा रही हैं ताकि आमजनों तक सही सूचनायें समय से पहुँच पायें।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.